झारखंड में अब शव हटाने की वजह से लेट नहीं होगी ट्रेन, खास सिस्टम हुआ लागू
रांची रेल मंडल में रेलवे ट्रैक पर रनओवर के बाद शव हटाने में होने वाली देरी को कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है. कई मामलों में शव तीन से चार घंटे या उससे अधिक समय तक ट्रैक पर पड़े रहने के कारण यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित होता था. अब ऐसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे ने संयुक्त प्रक्रिया आदेश जारी किया है.
नई व्यवस्था के अनुसार, ट्रैक पर शव मिलने की सूचना सबसे पहले स्टेशन मास्टर को दी जाएगी. इसके बाद स्टेशन मास्टर ऑपरेटिंग कंट्रोल, आरपीएफ और संबंधित जीआरपी या स्थानीय पुलिस को जानकारी देगा. आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ समन्वय करेगी.
रेलकर्मी शव को ट्रैक के सुरक्षित किनारे करेंगे
यदि पुलिस या जीआरपी के पहुंचने में देरी होती है और शव के कारण रेल परिचालन बाधित हो रहा है, तो आरपीएफ की मौजूदगी में रेलकर्मी शव को ट्रैक के सुरक्षित किनारे कर सकेंगे. शव को केवल उतना ही हटाया जाएगा, जितना ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए जरूरी हो. ब्लॉक सेक्शन में भी इसी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.
स्टेशन मास्टर तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाने का काम करेगा
रेलवे ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं. आरपीएफ घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करेगी. शव और आसपास की स्थिति को दर्ज किया जाएगा तथा उसे कम से कम हिलाने-डुलाने की कोशिश की जाएगी. पुलिस के पहुंचने तक शव की निगरानी करेगी. यदि व्यक्ति घायल अवस्था में मिलता है, तो शव हटाने के बजाय जान बचाना पहली प्राथमिकता होगी. स्टेशन मास्टर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई करेगा.
रेल परिचालन सामान्य होने की उम्मीद
रेलवे जरूरत पड़ने पर स्थानीय लोगों की सहायता भी ले सकेगा. हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रक्रिया में रेलकर्मियों या स्थानीय लोगों पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा. नई व्यवस्था से रनओवर की घटनाओं के बाद ट्रैक जल्द खाली होने और रेल परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है. इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा और ट्रेनों को लंबे समय तक रोकने से होने वाली देरी कम होगी.
इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज
England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










