फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में लड़ने वाले 4 खिलाड़ी बैन:परेडेस को 10, मोलिना को 7 मैच की सजा; अल्मादा-गावि भी कारवाई
फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में लड़ाई करने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन के एक खिलाड़ी शामिल हैं। दरअसल, 19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर स्पेनिश प्लेयर्स के साथ लड़ना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है। परेडेस को रेड कार्ड भी मिला था फीफा ने अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को 10 मैचों के लिए सस्पेंड किया है। जो सबसे बड़ी सजा है। डिफेंडर नाहुएल मोलिना को 7 मैचों के लिए निलंबित किया गया है। जबकि थियागो अल्मादा पर 1 मैच का बैन लगाया गया है। स्पेन के गावि को भी फीफा ने सजा दी है। हालांकि, इसमें मैच का उल्लेख नहीं है। झड़प में क्या हुआ? टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागा था एक्स्ट्रा टाइम के 107वें मिनट में स्पेन ने मैच का पहला गोल किया। निको विलियम्स ने दूर से आए क्रॉस पर बैक पोस्ट पर शानदार हेडर से गेंद नीचे गिराई। इस पर फेरान टोरेस ने रनिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंच दिया। यह स्पेन की जीत का गोल साबित हुआ। स्पेन 16 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना था स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल का वर्ल्ड चैंपियन बना था। उसने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। स्पेन ने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। -------------------------------------- फुटबॉल फाइनल विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पढ़ें पूरी खबर वर्ल्डकप फाइनल में स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी भिड़े, 2 को रेडकार्ड; फोटो देखिए स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर
Forest Department Transfer System: छत्तीसगढ़ में बदलेगा तबादले का सिस्टम? अब इस अफसर को मिल सकती है ट्रांसफर करने की पावर, विभाग के कर्मचारियों में दिखा आक्रोश
छत्तीसगढ़ में बदलेगा तबादले का सिस्टम? अब इस अफसर को मिल सकती है ट्रांसफर करने की पावर, Forest Department Transfer System Change in Chhattisgarh
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24







