FSSAI Action : मुंबई में मैकडॉनल्ड्स सहित 13 रेस्तरां के लाइसेंस रद्द, किचन में गंदगी और खराब खाने पर कार्रवाई
FSSAI Action in Mumbai : भारतीय खाद्य नियामक ने मुंबई में सहित तमाम जगहों पर जांच में कई रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित किए हैं. एफएसएसएआई ने कहा है कि एक बार चेतावनी देने के बाद दोबारा जांच में भी कमियां मिलीं और तब लाइसेंस निलंबित किया गया है. इन रेस्तरां में दक्षिण मुंबई का मैकडोनाल्ड भी शामिल है.
Cuba अमेरिकी US Sanctions के आगे कभी नहीं झुकेगा: राजदूत जुआन कार्लोस
भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस एगुइलेरा ने शुक्रवार को कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद उनके देश के लोग अमेरिका के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। क्यूबा के मशहूर नेता और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो की जन्म शताब्दी मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में एगुइलेरा ने कहा कि अमेरिका ‘क्यूबा के लोगों और उसकी संप्रभुता को ठेस पहुंचाने’ के लिए ‘जानबूझकर’ प्रतिबंध लगा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कड़े प्रतिबंधों के बावजूद, जो लोग शांति से प्यार करते हैं और हमारे महान नेता फिदेल कास्त्रो द्वारा पोषित समाजवाद में विश्वास करते हैं, वे अमेरिका के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।’’ एगुइलेरा ने जिक्र किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कास्त्रो ने दो बार भारत का दौरा किया था।
अमेरिका पर ‘क्यूबा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश करने’ का आरोप लगाते हुए राजदूत ने कहा कि उनका देश ऊर्जा क्षेत्र में पारंपरिक स्रोतों से नवीकरणीय स्रोतों की तरफ परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एगुइलेरा ने कहा, ‘‘हमने 2030 तक देश की 30 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों को नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करने का लक्ष्य रखा है। क्यूबा सरकार कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है।’’ सबसे मुश्किल समय में क्यूबा का साथ देने के लिए भारत का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके देश की सरकार ने भारतीयों को क्यूबा की यात्रा के प्रति आकर्षित करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi









