Responsive Scrollable Menu

'ऋषभ पंत धोनी से आगे हैं...' पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान में मचाया बवाल, चंद ही मिनटों में हो गया वायरल

Rishabh Pant : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 165 रनों से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब इस भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23-27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाने वाला है. भारत की ओर से पहले मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार खेल दिखाया था. ऋषभ पंत ने पहले मैच की पहली पारी में 36 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद पंत ने दूसरी पारी में भी गाले में धमाल मचाया. उन्होंने दूसरी पारी में 69 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों के साथ कुल 66 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत के पास अब दूसरे टेस्ट मैच में भी कोलंबो में धमाल मचाने का मौका होगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पंत को धोनी से बेहतर बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को धोनी से बताया आगे

वसीम जाफर ने कहा कि, 'अगर मुझे इंडिया की अब तक की सबसे अच्छी टीम चुननी हो, तो ऋषभ पंत को उसमें होना चाहिए क्योंकि उन्होंने जिस तरह की बैटिंग की है और जो इनिंग्स खेली हैं. मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं. मुझे लगता है कि टेस्ट टीम में उनका ऑटोमैटिक सिलेक्शन है. बिल्कुल, मैं ऋषभ पंत को उनकी बैटिंग एबिलिटी की वजह से चुनूंगा. उनकी कीपिंग भी बेहतर हो रही है, लेकिन उनकी बैटिंग एबिलिटी और मैच जिताने की एबिलिटी, और इतने छोटे करियर में उन्होंने जिस तरह की इनिंग्स खेली हैं, मुझे लगता है कि ऋषभ पंत एमएस धोनी से आगे हैं'.

जाफर ने आगे कहा कि, 'एक बात यह है कि वो इस तरह से खेलता है, उसे टेस्ट क्रिकेट की लय और उसे कैसे खेलना है, यह समझ में आ गया है. आम तौर पर जब कोई भी बैटर टेस्ट मैच के दौरान आता है, तो आप शुरू में फील्ड को ऊपर रखते हैं और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो ऋषभ पंत की मदद करता है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आप किसी भी बैटर के लिए सीधे फील्ड को पीछे नहीं करते हैं. आखिर में आप कुछ फील्डर्स को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं ताकि बैटर ऊपर से हिट करने की कोशिश करे और आउट हो जाए'.

जाफर ने पंत को बताया भारत का सबसे अच्छा खिलाड़ी

वसीम जाफर ने अंत में कहा कि, 'ऋषभ पंत को ऐसी फील्डिंग करने में मदद मिलती है. एक या दो शॉट खेलने के बाद वह लय में आ जाता है. इसलिए, मुझे लगता है कि इससे उसे टेस्ट क्रिकेट में मदद मिलती है. उसके पास टेक्निक है, ऐसा नहीं है कि उसकी टेक्निक में कोई बड़ी कमी है क्योंकि उसने हर जगह रन बनाए हैं. यह हैरानी की बात है कि वो दूसरे फॉर्मेट में थोड़ा संघर्ष करता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में, वो शायद भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक है, खासकर विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर'.

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

ऋषभ पंत ने भारत के लिए अब तक कुल 51 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3662 रन बनाए हैं. उनके नाम 390 चौके और 100 छक्के भी दर्ज हैं. पंत का टेस्ट क्रिकेट में औसत 43.6 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 74.2 का है. उनका उच्चतम स्कोर टेस्ट क्रिकेट में 159* रहा है.

ये भी पढ़ें : टेस्ट क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, सचिन और द्रविड़ समेत ये 10 बल्लेबाज लिस्ट में मौजूद

Continue reading on the app

US Sanctions की धमकी पर Iran का पलटवार, Ghalibaf ने Local Currency में व्यापार पर दिया जोर

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की ओर से तेहरान को "इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंधों" की चेतावनी दिए जाने के बाद, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी घालीबाफ ने ईरान और इराक के बिजनेस लीडर्स से "क्रूर प्रतिबंधों" का सामना करने के लिए एक योजना बनाने को कहा है। इराक में कमर्शियल प्रतिनिधियों की एक संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए घालीबाफ ने कहा अगर आप मुस्लिम देशों के संसाधनों और कच्चे माल पर नज़र डालें, तो आपको एहसास होगा कि हमारे दुश्मन उन्हें लूटने आ रहे हैं। इसलिए, ऐसी स्थिति में हमें क्रूर प्रतिबंधों से निपटने की योजना बनानी चाहिए ताकि हम उनसे पार पा सकें।

इसे भी पढ़ें: तुर्किए सेना के निकलते ही इजरायली जेट्स से हिला सीरिया, इस NATO देश संग जंग को क्यों उतावले हो रहे नेतन्याहू?

उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़राइल के साथ संघर्ष अब युद्ध के मैदान से हटकर पैसे और प्रभाव की लड़ाई में बदल गया है। उन्होंने कहा अमेरिकियों और इज़राइलियों को एहसास हो गया है कि वे ईरान और इराक को किसी कड़े सैन्य युद्ध में नहीं हरा सकते, इसलिए वे अब कॉग्निटिव वॉर (मानसिक/वैचारिक युद्ध) और आर्थिक युद्ध में उतर आए हैं, और अब इस मैदान में आप ही सैनिक और कमांडर हैं। विदेशी वित्तीय अवरोधों को दरकिनार करने के लिए, ग़ालिबफ़ ने स्थानीय मुद्रा तंत्र को एक तात्कालिक समाधान के रूप में सुझाते हुए कहा कि "आज राष्ट्रीय मुद्रा में वाणिज्यिक लेनदेन करना और उसे अमेरिकी मुद्रा में बदलना संभव है।

इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया हमारा है...Trump ने होर्मुज को बताया अमेरिका का इलाका, अब ईरान ने भी तगड़ा खेल कर दिया

उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता और मौद्रिक प्रवाह के बीच घनिष्ठ अंतर्संबंध पर भी प्रकाश डाला और समझाया कि "सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक दूसरे के लिए आवश्यक हैं। अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने के लिए सुरक्षा की नींव चाहिए, और यदि सुरक्षा स्थापित नहीं की जाती है, तो पूंजी नहीं आएगी। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी, "यदि हम सुरक्षा स्थापित कर लेते हैं और इसे अर्थव्यवस्था के साथ जारी नहीं रखते हैं, तो अर्थव्यवस्था भी टिकाऊ नहीं होगी।

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल : आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर समाज ने जताई आपत्ति, SP से कार्रवाई की मांग

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर किए गए एक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर और कथित आपत्तिजनक संदर्भ को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए बालोद एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर आदिवासी समाज नाराज
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि, पोस्ट में आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और संदर्भ का इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस के पोस्ट से आदिवासी समाज में नाराजगी
पोस्ट सामने आने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि, सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा और तस्वीर का इस्तेमाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

SP से शिकायत, कार्रवाई की मांग
मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बालोद एसपी से शिकायत की है। प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से आहत हुईं भावनाएं
समाज के लोगों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री से न केवल सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित पोस्ट को लेकर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।) 

Sat, 22 Aug 2026 10:28:19 +0530

  Videos
See all

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00

Sugar Price Hike: महंगी चीनी पर सरकार का बयान सुनें देशवासी! | Latest Rate | Rate TodaySUGAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers