Pakistan News: कैद से मुक्ति के लिए इमरान खान की Secret Deal? | former prime ministers of Pakistan
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और यहां तक कि सैनिक तानाशाहों को मुल्क बदर करने की बात कोई नई बात नहीं है। तो क्या यही इमरान खान के साथ भी होने वाला है? पाकिस्तानी मीडिया में इस बात की चर्चा एक बड़े पत्रकार के दावे के बाद शुरू हो गई है। इमरान खान पिछले 3 साल से जेल में बंद हैं। अब तक उन्हें ना तो कभी अस्पताल ले जाया गया है और ना ही उनके परिजनों से आम कैदियों की तरह उनकी मुलाकात हुई है। तो क्या अब इमरान खान को यह राहत किसी सीक्रेट डील के तहत दी जा रही है। पाकिस्तानी सेना के साथ क्या है वो सीक्रेट डील? समझिए इस रिपोर्ट से। In Pakistan, the expulsion of former prime ministers, presidents, and even military dictators is nothing new. So, is the same thing about Imran Khan? Discussion of this issue has begun in the Pakistani media after a prominent journalist made a claim. Imran Khan has been in jail for the past three years. Until now, he has neither been taken to the hospital nor has he met his family like ordinary prisoners. So, is Imran Khan being granted this relief as part of a secret deal? What is that secret deal with the Pakistani army? Understand this report. #zeenews #pakistannews #imrankhan About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये 'सरप्राइज पैकेज' बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन!
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. पहले टेस्ट से पहले ही पथुम निसांका बाहर हो गए थे. अब भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल भी बाहर हो गए हैं, जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में 2 बदलाव किए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को स्क्वाड में शामिल किया है. अगर इन दोनों खिलाड़ियों को कोलंबो टेस्ट में मौका मिलता है, तो ये टीम इंडिया की टेंशन कैसे बढ़ा सकते हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.
चोट की वजह से श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कोलंबो टेस्ट से हुए बाहर
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान श्रीलंका अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है. कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट और पथुम निस्संका कलाई की सर्जरी के कारण पहले से ही बाहर हैं. वहीं गाले टेस्ट के चौथे दिन दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए थे. उनके सिर पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह बाहर हो गए हैं, क्योंकि ICC नियम के मुताबिक, सिर में चोट (कन्कशन) के कारण अगर कोई खिलाड़ी मैच से बाहर होता है, तो अगले 7 दिनों तक खेलने की अनुमति नहीं होती है.
कामिल मिशारा-सहान अराचिगे को मिला श्रीलंका के स्क्वाड में जगह
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू तो हो चुका है, लेकिन टेस्ट में इन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए डेब्यू नहीं किया है. ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से किसी को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये खिलाड़ी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं.
टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कामिल मिशारा-सहान अराचिगे
कामिल मिशारा और सहान अराचिगे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कोलंबो की पिचों के गहरे अनुभव के कारण दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. कोलंबो का SSC ग्राउंड पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. ऐसे में ये दोनों बाएं हाथ के खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रणनीतियों को बिगाड़ सकते हैं.
अराचिगे ने हाल ही में 'इंडिया ए' के खिलाफ टेस्ट में शानदार 127 रनों की पारी खेली थी. यानी उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का थोड़ा-बहुत अनुभव होगा. वह क्रीज का इस्तेमाल करके स्पिन को बेअसर करने में माहिर हैं. कोलंबो की पिच पर चौथे और पांचवें दिन बॉल काफी टर्न होती है. ऐसे में अराचिगे अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाजों शुभमन गिल और केएल राहुल को परेशान कर सकते हैं.
मिशारा भारतीय गेंदबाजों की बिगाड़ सकते हैं लय
वहीं मिशारा की बात करें तो उन्होंने हाल ही में घरेलू टी20 मैच में सिर्फ 72 गेंदों पर 145 रनों बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाया था. कोलंबो टेस्ट में वो काउंटर-अटैक करके भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते हैं. बता दें कि मिशारा कोलंबो के घरेलू मैदानों पर ही खेलकर बड़े हुए हैं. उन्हें सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की हवा, पिच के उछाल और स्पिन के टर्न का सबसे सटीक अंदाजा है, जिसका फायदा उन्हें भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ मिलेगा.
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड:
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्याबंदारा, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), धनंजय डीसिल्वा (कप्तान), सहान अराछिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Zee News
News Nation









