IND vs SL: इंजरी से परेशान श्रीलंका का नया दांव, कोलंबो टेस्ट में ये 'सरप्राइज पैकेज' बढ़ाएंगे टीम इंडिया की टेंशन!
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. पहले टेस्ट से पहले ही पथुम निसांका बाहर हो गए थे. अब भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल भी बाहर हो गए हैं, जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में 2 बदलाव किए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को स्क्वाड में शामिल किया है. अगर इन दोनों खिलाड़ियों को कोलंबो टेस्ट में मौका मिलता है, तो ये टीम इंडिया की टेंशन कैसे बढ़ा सकते हैं, चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं.
चोट की वजह से श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कोलंबो टेस्ट से हुए बाहर
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान श्रीलंका अपने स्टार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है. कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट और पथुम निस्संका कलाई की सर्जरी के कारण पहले से ही बाहर हैं. वहीं गाले टेस्ट के चौथे दिन दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए थे. उनके सिर पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह बाहर हो गए हैं, क्योंकि ICC नियम के मुताबिक, सिर में चोट (कन्कशन) के कारण अगर कोई खिलाड़ी मैच से बाहर होता है, तो अगले 7 दिनों तक खेलने की अनुमति नहीं होती है.
कामिल मिशारा-सहान अराचिगे को मिला श्रीलंका के स्क्वाड में जगह
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल डेब्यू तो हो चुका है, लेकिन टेस्ट में इन्होंने अभी तक श्रीलंका के लिए डेब्यू नहीं किया है. ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से किसी को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये खिलाड़ी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं.
टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कामिल मिशारा-सहान अराचिगे
कामिल मिशारा और सहान अराचिगे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कोलंबो की पिचों के गहरे अनुभव के कारण दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. कोलंबो का SSC ग्राउंड पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. ऐसे में ये दोनों बाएं हाथ के खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रणनीतियों को बिगाड़ सकते हैं.
अराचिगे ने हाल ही में 'इंडिया ए' के खिलाफ टेस्ट में शानदार 127 रनों की पारी खेली थी. यानी उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का थोड़ा-बहुत अनुभव होगा. वह क्रीज का इस्तेमाल करके स्पिन को बेअसर करने में माहिर हैं. कोलंबो की पिच पर चौथे और पांचवें दिन बॉल काफी टर्न होती है. ऐसे में अराचिगे अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाजों शुभमन गिल और केएल राहुल को परेशान कर सकते हैं.
मिशारा भारतीय गेंदबाजों की बिगाड़ सकते हैं लय
वहीं मिशारा की बात करें तो उन्होंने हाल ही में घरेलू टी20 मैच में सिर्फ 72 गेंदों पर 145 रनों बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाया था. कोलंबो टेस्ट में वो काउंटर-अटैक करके भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकते हैं. बता दें कि मिशारा कोलंबो के घरेलू मैदानों पर ही खेलकर बड़े हुए हैं. उन्हें सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की हवा, पिच के उछाल और स्पिन के टर्न का सबसे सटीक अंदाजा है, जिसका फायदा उन्हें भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ मिलेगा.
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड:
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्याबंदारा, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), धनंजय डीसिल्वा (कप्तान), सहान अराछिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.
रेवंत रेड्डी की यूएस यात्रा पर लगे ब्रेक पर MEA ने दी सफाई, कहा- प्रस्तावित यात्रा इन मानकों के अनुरूप नहीं थी
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी की विदेश यात्रा से संबंधित सवाल पर विदेश मंत्रालय ने हालात को स्पष्ट किया. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा को लेकर उन्हें राजनीतिक मंजूरी दी गई थी. वहीं, अमेरिका यात्रा को लेकर मंजूरी नहीं दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों की विदेश यात्राओं का आकलन विदेश मंत्रालय किया करता है. इसके बाद यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दी जाती है. जायसवाल ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम पद और यात्रा के लक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए. उनके मुताबिक, इस केस में अमेरिका के लिए प्रस्तावित यात्रा इन मानकों के अनुरूप नहीं थी,राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई.
भारत का पलटवार
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से जुड़े मामले पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी. जायसवाल ने जानकारी दी कि भारतीय उच्चायोग के सामने पार्किंग की सुविधा से जुड़े कुछ ढांचे को हटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से इन्हें नहीं हटाने का अनुरोध किया था, मगर इसके बाद भी ये ढांचे हटा दिए गए. इसके बाद भारत ने इसे आनुपातिक कार्रवाई की. दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर वाली लेन में मौजूद कुछ अस्थायी ढांचों को हटा दिया.
भारत का पलटवार
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से जुड़े मामले पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी. जायसवाल ने जानकारी दी कि भारतीय उच्चायोग के सामने पार्किंग की सुविधा से जुड़े कुछ ढांचे को हटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से इन्हें नहीं हटाने का अनुरोध किया था, मगर इसके बाद भी ये ढांचे हटा दिए गए. इसके बाद भारत ने इसे आनुपातिक कार्रवाई की. दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर वाली लेन में मौजूद कुछ अस्थायी ढांचों को हटा दिया.
बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे पर MEA ने क्या कहा?
जायसवाल ने बांग्लादेश के पीएम के प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर कोई नई जानकारी देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि इस केस में फिलहाल उनके पास कहने को कुछ नहीं है. जायसवाल ने कहा कि अगर किसी तरह का अपडेट सामने आता है तो इसे साझा किया जाएगा. यह बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है.
22 भारतीयों को लेकर मांगी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने समुद्री डकैती से संबंधित खबरों के बीच दो विदेशी-ध्वज वाले जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों को लेकर खास जानकारी दी. जायसवाल के अनुसार, दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक चालक दल के सदस्य के तौर पर उपस्थित हैं. इनमें एक जहाज पर 16 और दूसरे जहाज पर छह भारतीय मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार सभी 22 भारतीय सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का DCP ऑफिस के सामने धरना, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने पर अड़े, जानें पुलिस ने क्या कहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






