डार्क टूरिज्म : मौत, अपराध और त्रासदी से जुड़े स्थल पर्यटकों को क्यों आकर्षित करते हैं?
डार्क टूरिज्म : मौत, अपराध और त्रासदी से जुड़े स्थल पर्यटकों को क्यों आकर्षित करते हैं?Explainer: महाकाली में अक्षय खन्ना बनेंगे शुक्राचार्य, जानिए कितने शक्तिशाली थे ये असुरों के गुरु
Akshaye Khanna Shukracharya Role: अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने बिल्कुल अलग अवतार से दर्शकों को हैरान करने वाले हैं. 'छावा' में औरंगजेब और 'धुरंधर' में रहमान डकैत जैसा रोल प्ले करने के बाद अब एक्टर पौराणिक दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म 'महाकाली' में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने भी आ गया है, जो सोशल मीडिया पर छा गया है.
अक्षय खन्ना का लुक वायरल
'महाकाली' से अक्षय खन्ना का जो लुक सामने आया है उसमें उनके लंबे सफेद बाल, दाढ़ी और जटाएं दिखाई दे रही हैं. उनका लुक काफी गंभीर और रहस्यमयी रखा गया है. साधु के कपड़ों में उनका अंदाज देखकर साफ लगता है कि फिल्म में उनका रोल काफी शक्तिशाली होने वाला है. मेकर्स ने अक्षय के इस लुक के जरिए शुक्राचार्य को सिर्फ एक ऋषि नहीं, बल्कि असुरों के बेहद शक्तिशाली गुरु के तौर पर दिखाया है. बता दें, 'महाकाली' से अक्षय खन्ना तेलुगु सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं.
कौन थे शुक्राचार्य?
बता दें, हिंदू पौराणिक कथाओं में शुक्राचार्य को असुरों का गुरु और मार्गदर्शक माना जाता है. जिस तरह देवताओं के गुरु बृहस्पति माने जाते हैं, उसी तरह असुरों के गुरु शुक्राचार्य थे. पौराणिक कथाओं में उन्हें बेहद विद्वान, तपस्वी, रणनीतिकार और कई तरह की विद्याओं का ज्ञाता बताया गया है. उनके पास ऐसी शक्तियां थीं, जिनकी वजह से देवताओं के लिए असुरों को हराना भी कई बार मुश्किल हो जाता था. शुक्राचार्य को उशनास और काव्य नाम से भी जाना जाता है और उनका संबंध भृगु वंश से बताया जाता है. कुछ पौराणिक परंपराओं में देवी लक्ष्मी को भी उनके परिवार से जोड़ा जाता है.
24th August - THE END BEGINS!#Mahakali???? #PVCU@PrasanthVarma #AkshayeKhanna@PujaKolluru @sriyareddy #BhoomiShetty #RohitSaraf @khushsundar #RakeshBedi @samuthirakanip @jitin0804 #RajatKapoor #Nassar #MuraliSharma #Prudhviraj pic.twitter.com/DH9VcMJ52a
— RKD Studios (@RKDStudios) August 19, 2026
ये भी पढ़ें- Explainer: एडॉप्टेशन, रीमेक और इंस्पायर्ड फिल्मों में क्या फर्क होता है? जानें तीनों के बीच असली अंतर
कैसे बने असुरों के गुरु?
शुक्राचार्य की कहानी सिर्फ देवताओं और असुरों के बीच की लड़ाई तक सीमित नहीं है. उनके असुरों का गुरु बनने के पीछे भी कई पौराणिक प्रसंग बताए जाते हैं. एक मान्यता के अनुसार, शुक्राचार्य देवताओं के गुरु बृहस्पति की तरह ही महान विद्वान थे, लेकिन देवताओं और असुरों के बीच भेदभाव को लेकर उनके विचार अलग थे. बाद में उन्होंने असुरों का मार्गदर्शन स्वीकार किया और उन्हें युद्ध, राजनीति, कूटनीति तथा अलग-अलग विद्याओं की शिक्षा दी. ऐसे में जब भी असुरों को कोई बड़ी समस्या आती, तो वो शुक्राचार्य की शरण में जाते थे. वो केवल युद्ध में उनकी मदद नहीं करते थे, बल्कि उन्हें रणनीति भी बताते थे.
सबसे बड़ी शक्ति 'संजीवनी विद्या'
शुक्राचार्य को सबसे ज्यादा जिस शक्ति के लिए जाना जाता है, वो मृत-संजीवनी विद्या थी. पौराणिक कथाओं के अनुसार, शुक्राचार्य ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके ऐसी विद्या प्राप्त की थी, जिसके जरिए मृत व्यक्ति को फिर से जिंता किया जा सकता था. इसी वजह से देवताओं और असुरों के बीच युद्ध में शुक्राचार्य का रोल बेहद जरूरी माना जाता है. कई बार युद्ध में शुक्राचार्य की मदद से सुरों की ताकत बार-बार वापस आ जाती थी और ये देवताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती थी.
क्यों माना जाता है इतना बुद्धिमान?
शुक्राचार्य सिर्फ मंत्र और तपस्या के लिए ही फेमस नहीं थे. पौराणिक कथाओं में उन्हें राजनीति, कूटनीति, ज्योतिष, दवाओं और युद्ध की रणनीति का भी अच्छा जानकार बताया गया है. उनके ज्ञान से जुड़ी 'शुक्र नीति' का भी जिक्र मिलता है, जिसमें राजा को शासन चलाने, समाज और जीवन से जुड़े कई जरूरी बातें बताई गई हैं. इसके अलावा शुक्राचार्य की ताकत सिर्फ उनकी दिव्य शक्तियों में नहीं थी, बल्कि उनकी बुद्धि भी बहुत तेज थी. वो जानते थे कि किसी दुश्मन से कब लड़ना है, कब पीछे हटना है और कब अपनी रणनीति बदलनी है.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘आवारापन 2’ ने कैसे पलट दिया इमरान हाशमी का करियर? जानिए 2007 से 2026 तक का पूरा सफर
क्या शुक्राचार्य विलेन थे?
शुक्राचार्य को अक्सर फिल्मों और टीवी शोज में असुरों के गुरु होने की वजह से विलेन के तौर पर दिखाया जाता है. लेकिन पौराणिक कहानियों में उनका किरदार इतना सीधा नहीं है. वो अपने शिष्यों के लिए पूरी तरह वफादार थे और हमेशा उन्हें सही रास्ता दिखाने और मजबूत बनाने की कोशिश करते थे. ऐसे में उन्हें सिर्फ 'विलेन' कहना सही नहीं होगा. वो अपने पक्ष और अपने शिष्यों के लिए पूरी तरह समर्पित थे.इसी वजह से उनकी कहानी में ज्ञान, राजनीति, रणनीति और शक्ति सभी देखने को मिलती हैं.
फिल्म महाकाली के बारे में
वहीं, अब फिल्म 'महाकाली' की बात करे तो ये फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स के बनैर तले बनाई जा रही है. इस यूनिवर्स की शुरुआत तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म 'हनु-मान' से हुई थी. इसके बाद 'जय हनुमान' और 'अधीरा' जैसे प्रोजेक्ट्स भी इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं. 'महाकाली' की खास बात यह है कि इसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को सुपरहीरो और फैंटेसी एलिमेंट्स के साथ पेश करने की कोशिश की जा रही है. फिल्म में भूमि शेट्टी लीड रोल में हैं और वो महाकाली के रोल में नजर आएंगी. वहीं, अक्षय खन्ना इसमें असुर गुरु शुक्राचार्य का रोल प्ले करेंगे. इसका निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं.
#PrashanthVarma's Upcoming Movie #mahakali Lead is our Kannada Hudgi Bhoomi Shetty ????????. pic.twitter.com/jLu1107DkG
— Sidಅರ್ಥ (@SidNeregal) October 30, 2025
अक्षय खन्ना के लिए खास है 'महाकाली'
अक्षय खन्ना ने अपने करियर में रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा और नेगेटिव जैसे कई तरह के रोल प्ले किए हैं. लेकिन शुक्राचार्य का रोल उनके लिए काफी अलग होने वाला है. 'छावा' में औरंगजेब के किरदार के बाद एक बार फिर अक्षय का लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. शुक्राचार्य एक तरफ शांत और तपस्वी हैं, तो दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर बेहद खतरनाक रणनीति बना सकते हैं. उनके पास ज्ञान के साथ संजीवनी विद्या जैसी शक्ति भी थी. ऐसे में अक्षय खन्ना की गंभीर एक्टिंग और उनका दमदार अंदाज इस किरदार को पर्दे पर और खास बना सकता है और फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: कैसे शुरू हुई गोविंदा-सुनीता की Love Story? शादी छिपाने से लेकर अफेयर की खबरों तक पूरी कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











