₹18,999 में Poco M8x 5G हुआ लॉन्च: 7,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत
Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया Poco M8x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की M8 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो Poco M8 5G और Poco M8 Power के बाद लाइनअप में शामिल हुआ है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Poco M8x 5G की कीमत और सेल डेट
भारत में Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक यह बैंक डिस्काउंट के बाद की प्रभावी कीमत है, जबकि फोन की वास्तविक रिटेल कीमत इससे अलग हो सकती है।
फोन की बिक्री भारत में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन को Black, Blue और Leather Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Leather Green वेरिएंट में बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिलती है।
ये भी पढ़े-ः AI Smart Glasses: Rollme लाया AI असिस्टेंट वाला चश्मा, ट्रांसलेशन, 12MP कैमरा और ChatGPT फीचर्स से है लैस
Poco M8x 5G के फीचर्स
Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलता है, जिससे गीली या नम उंगलियों से स्क्रीन इस्तेमाल करने पर बेहतर टच रिस्पॉन्स मिलने का दावा किया गया है।
इसके अलावा डिस्प्ले को TUV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Poco M8x 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से फोन में ऐप्स 43 फीसदी तक तेजी से लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के अनुसार, Poco M8x 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6.50 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर और फ्रंट कैमरे से अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
7,900mAh की बड़ी बैटरी
Poco M8x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिनों तक मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।
ट्रिपल कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर कॉपर फॉइल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल हैं।
Poco M8x 5G डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है
Difference Between Tumor And Cancer: दाना-फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट से जानिए ट्यूमर और कैंसर एक ही हैं या अलग-अलग. इन दोनों के बीच के संबंध और अंतर को आसानी से समझा जा सकता है
The post क्या ट्यूमर को ही कैंसर कहते हैं? जानिए Cancer और Tumor में क्या अंतर है appeared first on News24 Hindi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
news24









