Responsive Scrollable Menu

तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? छतरी से छिपाया बेबी बंब, फैंस बोलों- 'सच में प्रग्नेंट है'

Kareena Kapoor Pregnancy Rumours:  बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. ऐसे में अब फैंस सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस प्रग्नेंट हैं. तो चलिए जानते हैं, वीडियो में ऐसा क्या है.

करीना कपूर का वीडियो वायरल

दरअसल, करीना कपूर का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में जिम से बाहर आते हुए स्पॉट हुई. इस दौराव एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है. हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस बाहर निकली, उनका  बॉडीगॉर्ड उन्हें छाते से छिपाने लग गया. फिर एक्ट्रेस अपनी कार की ओर बढ़ी और बैठकर चले गई. वहीं, ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर उठे सवाल

अब करीना का वीडियो वायरल होने के बाद  सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंट है क्या?', दूसरे ने लिखा, 'लगता है तीसरा बेबी आने वाला है.' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'अडवांस में बधाई.', चौथे ने लिखा-'सच में प्रग्नेंट है'. वहीं, कुछ ने ये भी कहा कि ऐज के साथ-साथ बॉडी हेल्थी हुई है. वहीं, कई ने सवाल भी उठाए कि क्या ये एक्ट्रेस का पेट है या वो सच में प्रेग्नेंट हैं. हालांकि इसका सही जवाब तो खुद करीना ही बता सकती हैं.

Kareena Kapoor Photograph: (Screengrab)

ये भी पढ़ें- Toxic की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन दिखा जबरदस्त क्रेज; बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की तैयारी

कई बार उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उडी़ हो. इससे पहले कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं. अक्सर उनकी किसी फोटो, एयरपोर्ट लुक या ढीले कपड़ों को देखकर यूजर्स कयास लगाने लगते हैं कि वो तीसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि, कई मौकों पर करीना इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन भी दे चुकी हैं. इससे पहले भी उन्होंने साफ किया था कि हर बार उनकी तस्वीरों को देखकर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाना सही नहीं है. फिलहाल करीना या उनके परिवार की ओर से तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

वेकेशन पर गई थी करीना

बता दें, हाल ही में करीना अपने पति सैफ और बच्चों के साथ इटली में वेकेशन पर गई थी. वहां उन्होंने सैफ का बर्थडे भी मनाया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज भी शेयर की थी. जिसमें वो सैफ और दोनों बच्चों संग एंजॉय करती दिखीं थी. वहीं, इन तस्वीरों में तो कही से भी एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर नहीं आया था.ऐसे में उनकी प्रग्नेंसी को लेकर उड़ी खबरों को अफवाह ही माना जा रहा है.

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

करीना कपूर  (Kareena Kapoor) के प्रोफेशल फ्रंट की बात तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म'सिंघम अगेन' और 'क्रू'  में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे.  इसके अलावा करीना का नाम कुछ अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जोड़ा जा रहा है, हालांकि उनकी अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. वहीं, एक्ट्रेस ब्रांड एड करती है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला

Continue reading on the app

Sanjay Singh News: वंदे मातरम् विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला #sanjaysingh #bjp #aap #shorts

वंदे मातरम् विवाद के बीच AAP सांसद संजय सिंह ने RSS और BJP पर निशाना साधा। उन्होंने RSS द्वारा लंबे समय तक तिरंगा नहीं फहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि RSS मुख्यालय पर 52 साल बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संजय सिंह ने कहा कि BJP से उन्हें देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। RSS के तिरंगे को लेकर इतिहास में विवाद जरूर रहा है; उपलब्ध स्रोतों के अनुसार नागपुर स्थित RSS मुख्यालय पर 1950 के बाद 2002 में पहली बार फिर तिरंगा फहराया गया था #sanjaysingh #vandemataram #vandemataramrow #bjp #rss #tricolor #tiranga #nationalflag #patriotism You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Cricket : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में खोली क्रिकेट एकेडमी, छोटे शहर के खिलाड़ियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं

Ravi Bishnoi Cricket Academy : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में 'स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी' का भव्य शुभारंभ किया. इससे स्थानीय युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलेंगी. Fri, 21 Aug 2026 22:41:31 +0530

  Videos
See all

रियासी उधमपुर में अलर्ट, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन! | #shorts #viralnews #viralvideo #army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:44:23+00:00

Satya Aur Tathya: स्वराज पर राहुल की थ्योरी कितनी सही? | Rahul Gandhi | Swaraj | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers