बदल जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल? सामने आई बड़ी अपडेट
IND vs AFG: भारतीय टीम अगले महीने सितंबर में टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. इस सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था. भारत बनाम अफगानिस्तान के तीनों T20I मैच दिल्ली में खेले जाने हैं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और बीसीसीआई (BCCI) के बीच सीरीज के शेड्यूल में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है.
IND vs AFG टी20I सीरीज के शेड्यूव में हो सकता है बड़ा बदलाव
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए 13, 15 और 17 सितंबर का शेड्यूल तय किया गया है. हालांकि, अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीसीसीआई से मैच के शेड्यूल में बदलाव करने की गुजारिश की गई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब सीरीज को 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव रखा है. यह नया सुझाव इसलिए दिया गया है ताकि मैच भारत के बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी के दिनों में खेले जा सकें.
???? Discussions are taking place between the Afghanistan Cricket Board and BCCI to alter the dates of next month’s three-match T20I series, including the possibility of having a game on September 14, the day of Ganesh Chaturthi pic.twitter.com/ckfxGCONPT
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 21, 2026
ACB पार्टनर्स के अनुरोध पर रखा प्रस्ताव
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सहयोगियों और पार्टनर्स के कहने पर BCCI के सामने यह नया प्रस्ताव रखा है. उनका मानना है कि अगर मैचों की तारीखें बदली जाती हैं, तो त्योहार की छुट्टियों के कारण स्टेडियम में मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आएंगे और टीवी पर भी इसे रिकॉर्ड लोग देखेंगे.
सीरीज के तीनों ही मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हो रहा है जब अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी कर रही है, भले ही इसके सारे मैच भारतीय मैदान पर ही खेले जा रहे हों.
BCCI मान सकता है ACB का अनुरोध
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके पार्टनर्स को पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई उनके इस सुझाव को स्वीकार कर लेगा. वैसे भी, भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा होने की संभावना खत्म हो चुकी है. भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को खत्म हो जाएगा, वहीं एशियन गेम्स का आगाज 24 सितंबर से होगा. इन दोनों दौरों के बीच टीम इंडिया के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए पर्याप्त समय है. वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैचों की मेजबानी करने वाले दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने कहा कि उन्हें शेड्यूल में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट
तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? छतरी से छिपाया बेबी बंब, फैंस बोलों- 'सच में प्रग्नेंट है'
Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. ऐसे में अब फैंस सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस प्रग्नेंट हैं. तो चलिए जानते हैं, वीडियो में ऐसा क्या है.
करीना कपूर का वीडियो वायरल
दरअसल, करीना कपूर का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में जिम से बाहर आते हुए स्पॉट हुई. इस दौराव एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख रहा है. हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस बाहर निकली, उनका बॉडीगॉर्ड उन्हें छाते से छिपाने लग गया. फिर एक्ट्रेस अपनी कार की ओर बढ़ी और बैठकर चले गई. वहीं, ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है.
एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर उठे सवाल
अब करीना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंट है क्या?', दूसरे ने लिखा, 'लगता है तीसरा बेबी आने वाला है.' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'अडवांस में बधाई.', चौथे ने लिखा-'सच में प्रग्नेंट है'. वहीं, कुछ ने ये भी कहा कि ऐज के साथ-साथ बॉडी हेल्थी हुई है. वहीं, कई ने सवाल भी उठाए कि क्या ये एक्ट्रेस का पेट है या वो सच में प्रेग्नेंट हैं. हालांकि इसका सही जवाब तो खुद करीना ही बता सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Toxic की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन दिखा जबरदस्त क्रेज; बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की तैयारी
कई बार उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उडी़ हो. इससे पहले कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं. अक्सर उनकी किसी फोटो, एयरपोर्ट लुक या ढीले कपड़ों को देखकर यूजर्स कयास लगाने लगते हैं कि वो तीसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि, कई मौकों पर करीना इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन भी दे चुकी हैं. इससे पहले भी उन्होंने साफ किया था कि हर बार उनकी तस्वीरों को देखकर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाना सही नहीं है. फिलहाल करीना या उनके परिवार की ओर से तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.
वेकेशन पर गई थी करीना
बता दें, हाल ही में करीना अपने पति सैफ और बच्चों के साथ इटली में वेकेशन पर गई थी. वहां उन्होंने सैफ का बर्थडे भी मनाया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज भी शेयर की थी. जिसमें वो सैफ और दोनों बच्चों संग एंजॉय करती दिखीं थी. वहीं, इन तस्वीरों में तो कही से भी एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर नहीं आया था.ऐसे में उनकी प्रग्नेंसी को लेकर उड़ी खबरों को अफवाह ही माना जा रहा है.
करीना कपूर का वर्क फ्रंट
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के प्रोफेशल फ्रंट की बात तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म'सिंघम अगेन' और 'क्रू' में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे. इसके अलावा करीना का नाम कुछ अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जोड़ा जा रहा है, हालांकि उनकी अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. वहीं, एक्ट्रेस ब्रांड एड करती है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










