Responsive Scrollable Menu

PM मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स संग की अहम बैठक, स्पेस टैलेंट में निवेश का ग्लोबल हब बनाने की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि अब लक्ष्य सिर्फ अंतरिक्ष तक पहुंचना नहीं होना चाहिए. भारत को ऐसा इकोसिस्टम बनाने की सलाह दी है. इसके लिए खास इकोसिस्टम बनाना जरूरी है. दुनिया स्पेस के बारे में सोचे तो उसकी नजर भारत न जाए. इस बैठक में प्राइवेट कंपनियों ने भी अपने अनुभव को शेयर किया. स्टार्टअप्स के प्रमुखों ने जानकारी दी कि भारत में तैयार की जा रही स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के कई देशों की दिलचस्पी बढ़ चुकी है. उन्होंने स्पेस सेक्टर को निजी भागीदारी को लेकर खोलने का निर्णय की सराहना की. उनका कहना था कि इससे कंपनियों के लिए नए अवसर बने हैं और देश में स्वदेशी तकनीक विकसित करने का माहौल मजबूत हुआ है.

Continue reading on the app

बदल जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल? सामने आई बड़ी अपडेट

IND vs AFG: भारतीय टीम अगले महीने सितंबर में टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. इस सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था. भारत बनाम अफगानिस्तान के तीनों T20I मैच दिल्ली में खेले जाने हैं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और बीसीसीआई (BCCI) के बीच सीरीज के शेड्यूल में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है.

IND vs AFG टी20I सीरीज के शेड्यूव में हो सकता है बड़ा बदलाव

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए 13, 15 और 17 सितंबर का शेड्यूल तय किया गया है. हालांकि, अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीसीसीआई से मैच के शेड्यूल में बदलाव करने की गुजारिश की गई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब सीरीज को 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव रखा है. यह नया सुझाव इसलिए दिया गया है ताकि मैच भारत के बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी के दिनों में खेले जा सकें.

ACB पार्टनर्स के अनुरोध पर रखा प्रस्ताव

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सहयोगियों और पार्टनर्स के कहने पर BCCI के सामने यह नया प्रस्ताव रखा है. उनका मानना है कि अगर मैचों की तारीखें बदली जाती हैं, तो त्योहार की छुट्टियों के कारण स्टेडियम में मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आएंगे और टीवी पर भी इसे रिकॉर्ड लोग देखेंगे. 

सीरीज के तीनों ही मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हो रहा है जब अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी कर रही है, भले ही इसके सारे मैच भारतीय मैदान पर ही खेले जा रहे हों.

BCCI मान सकता है ACB का अनुरोध

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके पार्टनर्स को पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई उनके इस सुझाव को स्वीकार कर लेगा. वैसे भी, भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा होने की संभावना खत्म हो चुकी है. भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को खत्म हो जाएगा, वहीं एशियन गेम्स का आगाज 24 सितंबर से होगा. इन दोनों दौरों के बीच टीम इंडिया के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए पर्याप्त समय है. वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैचों की मेजबानी करने वाले दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने कहा कि उन्हें शेड्यूल में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड ने तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा, जो रूट की कप्तानी का धमाकेदार आगाज

England thrash Pakistan: जो रूट ने इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी दूसरी पारी का धमाकेदार आगाज किया है. हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों के भीतर पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और दूसरी पारी में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. Fri, 21 Aug 2026 20:55:59 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा ऐलान, 15 September तक का वक्त, फिर बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:14:00+00:00

Gujarat Hospital : अस्पताल में नर्स से बदसलूकी... युवक का VIDEO वायरल | #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T16:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers