Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव, कप्तानी भी गई; अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं SKY?

टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव, कप्तानी भी गई; अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं SKY?

Continue reading on the app

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव:शिलॉन्ग में KSU की रैली के दौरान असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ था विवाद

बुधवार को मेघालय में असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ विवाद अब मेघालय के कई राज्यों तक पहुंच गया है। मेघालय में सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। असम ने भी मेघालय से लगी अपनी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। अब जानिए विवाद की वजह बुधवार को मेघालय के शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहनों को आग लगा दी गई थी। हिंसा में 31 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिनमें ज्यादातर असम नंबर की थीं। इसके बाद मेघालय के कई जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं शुरू हो गई थीं। हिंसा के शिकार ज्यादातर लोग असम के हैं। इसके विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे-27 पर आवाजाही रोक दी थी। शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर हमला हालांकि, शिलॉन्ग में गुरुवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। लेकिन, रात करीब 9:30 बजे नोंगमेंसोंग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। बम चौकी परिसर के अंदर गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई। उस समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी। असम के संगठनों ने रखीं मांगें असम के ड्राइवर संगठनों और टूरिस्ट कैब ऑपरेटरों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और पर्यटन मंत्री से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों और घायल लोगों के लिए मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, मेघालय में सफर करने वाले असम नंबर के वाहनों और उनके ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर लिखित भरोसा देने को कहा है। संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक मेघालय नंबर के वाहनों को असम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। असम में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कम से कम छह महीने तक मेघालय को वीकेंड पर्यटन स्थल के तौर पर बहिष्कार करने की अपील भी की। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री शांति बहाल करने पर सहमत अंतरराज्यीय तनाव कम करने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। दोनों ने राज्यों में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की बात कही। इसके बाद मेघालय के उपमुख्यमंत्री सियावभालांग धर और असम के कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा को अंतर-मंत्रालयी बैठक करने की जिम्मेदारी दी गई। दोनों मंत्री स्थिति सुधारने, आगे की घटनाएं रोकने, यात्रियों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरी सामान व सेवाओं की लगातार आवाजाही पर चर्चा करेंगे। 25 अगस्त तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बलों की 5 कंपनियां केंद्र ने गुरुवार को मेघालय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां तैनात करने को मंजूरी दी। इनमें सीआरपीएफ की चार और रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी शामिल है। ये कंपनियां 25 अगस्त तक राज्य में तैनात रहेंगी। मेघालय सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने शिलॉन्ग के संवेदनशील इलाकों और राज्य के दूसरे हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारी आगे की हिंसा रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने कुलदीप यादव और शुभमन गिल पर दिए अहम अपडेट!

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैच से पहले कुलदीप यादव और शुभमन गिल की फिटनेस और रणनीति पर बात की. उन्होंने स्पिनरों की भूमिका, पिच की स्थिति और खिलाड़ियों के अनुकूलन पर भी प्रकाश डाला. #CricketNews #TeamIndia #KuldeepYadav #ShubmanGill #CricketUpdate #SportsNews Fri, 21 Aug 2026 15:58:34 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi : पैलेट गन पर FIR की मांग, संसद मार्ग थाने में ही धरने पर राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:41:48+00:00

डीग में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T10:47:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers