Responsive Scrollable Menu

राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी: बिना प्याज-लहसुन के भी बनेगी स्वाद से भरपूर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

Besan Gatte ki Sabji: राजस्थान के पारंपरिक खानपान की बात हो और बेसन के गट्टे का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बेसन से तैयार किए गए नरम-नरम गट्टे जब मसालेदार और खट्टी-सी दही की ग्रेवी में पकते हैं, तो इनका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में प्याज-लहसुन की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए घर पर जब कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो राजस्थानी गट्टे की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

गट्टे की सब्जी की खासियत इसका देसी स्वाद और आसान तरीका है। बेसन में मसाले मिलाकर पहले रोल तैयार किए जाते हैं, फिर इन्हें उबालकर टुकड़ों में काटा जाता है। इसके बाद दही और मसालों से तैयार ग्रेवी में गट्टों को पकाया जाता है। गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी गई यह सब्जी खाने की पूरी थाली का स्वाद बढ़ा देती है।

बेसन गट्टे के लिए सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 3-4 चम्मच दही
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 चम्मच तेल
  • पानी जरूरत के अनुसार

ग्रेवी के लिए सामग्री

  • 1 कप दही
  • 1-2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • चुटकीभर हींग
  • 1-2 हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच तेल
  • पानी जरूरत के अनुसार

बेसन गट्टे की सब्जी बनाने का तरीका

ऐसे तैयार करें बेसन के गट्टे

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम लेकिन थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर आटे की लंबी और मोटी रोल जैसी लोइयां तैयार कर लें।

एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें तैयार बेसन के रोल डाल दें। इन्हें करीब 10-12 मिनट तक उबालें। जब गट्टे अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। गट्टे जिस पानी में उबले हैं, उसे फेंकने के बजाय ग्रेवी में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दही की मसालेदार ग्रेवी बनाएं

अब दही को अच्छी तरह फेंट लें और इसमें थोड़ा बेसन मिला दें। इससे दही पकाते समय फटने की संभावना कम होती है। कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, राई और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें।

अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें। आंच धीमी करके फेंटा हुआ दही डालते जाएं और लगातार चलाते रहें। मसाला अच्छी तरह पकने लगे तो गट्टे का उबला हुआ पानी डालकर ग्रेवी की मनचाही कंसिस्टेंसी तैयार करें।

आखिर में गट्टों को ग्रेवी में पकाएं

ग्रेवी में उबाल आने के बाद कटे हुए गट्टे डाल दें। इन्हें धीमी आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकने दें, ताकि गट्टे मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

गरमा-गरम राजस्थानी बेसन गट्टे की सब्जी को रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा घी भी डाला जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Guava Buying Tips: रंग देखकर ही तो नहीं खरीदते अमरूद? इन 4 तरीकों से जानें फ्रूट मीठा है या नहीं

Acidity Remedies: खाने के बाद एसिडिटी होने लगती है? इन घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत

Continue reading on the app

Viral News: जानिए क्या है जनरल नरवणे की नई बुक में खास

Viral News: जानिए क्या है जनरल नरवणे की नई बुक में खास पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की नई नॉन-फिक्शन किताब फौज के किस्सों, मिथकों और अनसुने रहस्यों पर से पर्दा उठाती है। उन्होंने बताया कि इस किताब के जरिए आम जनता को भारतीय सेना की संस्कृति और परंपराओं को बेहद करीब से जानने का मौका मिलेगा। विस्तृत विवरण और अपडेट्स के लिए The Indian Express की रिपोर्ट पढ़ सकते हैं।#GeneralNaravane #IndianArmedForces #BookRelease #MilitaryLore #NewsReels #CurrentAffairs About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में करियर बचाना है तो IPL में कप्तानी भूल जाओ… किसने दी ऋषभ पंत को ऐसी सलाह?

ऋषभ पंत के लिए IPL में कप्तानी अच्छी साबित नहीं हुई है, चाहे वो दिल्ली कैपिटल्स में हो या लखनऊ सुपर जायंट्स में. अब एक बार फिर दिल्ली में वापसी के बाद उनको कप्तान बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं. Sat, 22 Aug 2026 02:20:07 +0530

  Videos
See all

Meerut Viral Video: बहू-सास में चले चप्पल, शिकायत कराने पहुंची मां-बेटी से भिड़े ससुराल वाले! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:30:08+00:00

UP Election 2027: अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को Bulletproof Jacket! क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers