असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव:मेघालय में सरकारी ठिकानों पर पेट्रोल बम से अटैक, असम सीमा पर नाकेबंदी
बुधवार को मेघालय में असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ विवाद अब मेघालय के कई राज्यों तक पहुंच गया है। मेघालय में पिछले 24 घंटे के दौरान सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। असम ने भी मेघालय से लगी अपनी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। अब जानिए विवाद की वजह बुधवार को मेघालय के शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहनों को आग लगा दी गई थी। हिंसा में 31 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिनमें ज्यादातर असम नंबर की थीं। इसके बाद राज्य के कई जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं शुरू हो गई थीं। विरोध में अमस में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे-27 पर आवाजाही रोक दी थी। शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर हमला हालांकि, शिलॉन्ग में गुरुवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। लेकिन, रात करीब 9:30 बजे नोंगमेंसोंग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। बम चौकी परिसर के अंदर गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई। उस समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी। खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की 5 मांगें
बच्चों ने गाए गाने और ली सेल्फी, CM योगी ने जापानी छात्रों का ‘ओहायो गोजाइमासु’ से किया स्वागत: लखनऊ में जापान-भारत के छात्रों की मुलाकात
मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जो आमतौर पर कूटनीतिक बैठकों में देखने को नहीं मिलता। यहाँ न कोई भारी-भरकम प्रोटोकॉल था, न औपचारिकता का बोझ। बस दो देशों के बच्चे थे, उनके गीत थे, उनकी हँसी थी और एक-दूसरे को जानने की उत्सुकता थी। मौका था उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के तहत […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
OpIndia








