Responsive Scrollable Menu

10.1-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट! बाजार में धाक जमाने आ रही नई बलेनो, 5 सितंबर को होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी के अपडेट ट्रेंड्स को देखते हुए बलेनो फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मेटिक अपडेट की उम्मीद है। जैसा ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी देखा जा चुका है। इसके फ्रंट लुक में थोड़े बदलाव की उम्मीद है, जिसमें मारुति थोड़ी बदली हुई हेडलाइट्स और ग्रिल के साथ-साथ फ्रंट बंपर और फॉग लाइट्स दे सकती है।

Continue reading on the app

त्रिसा-गायत्री ने वर्ल्ड नंबर-4 चीनी जोड़ी को हराया:सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का पहला विमेंस डबल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल पक्का

भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 चीनी जोड़ी जिया यी फान और झांग शु शियान को हराया। त्रिसा और गायत्री ने यह मुकाबला 16-21, 21-15, 21-13 से जीता। इस जीत के साथ दोनों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का मेडल पक्का कर दिया है। यह भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस डबल्स का पहला मेडल होगा। राउंड ऑफ-16 में जापानी जोड़ा को हराया त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया था। पहला गेम चीनी जोड़ी ने जीता त्रिसा और गायत्री ने पहले गेम में शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी की। अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 2-6 से पीछे रहने के बाद, भारतीय जोड़ी ने बेहतर स्मैश और नेट पर सटीक खेल के साथ लय हासिल की, बराबरी की और खेल आगे बढ़ने के साथ बढ़त भी बनाई। लेकिन चीन ने अंतिम में बाजी मारी पहला गेम 21-15 से जीत लिया।

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल : आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर समाज ने जताई आपत्ति, SP से कार्रवाई की मांग

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर किए गए एक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर और कथित आपत्तिजनक संदर्भ को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए बालोद एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर आदिवासी समाज नाराज
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि, पोस्ट में आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और संदर्भ का इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस के पोस्ट से आदिवासी समाज में नाराजगी
पोस्ट सामने आने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि, सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा और तस्वीर का इस्तेमाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

SP से शिकायत, कार्रवाई की मांग
मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बालोद एसपी से शिकायत की है। प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से आहत हुईं भावनाएं
समाज के लोगों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री से न केवल सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित पोस्ट को लेकर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।) 

Sat, 22 Aug 2026 10:28:19 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Hike: महंगी चीनी पर सरकार का बयान सुनें देशवासी! | Latest Rate | Rate TodaySUGAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:15:26+00:00

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! | Employee | Salary | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers