Sainik School Vacancy 2026: संबलपुर सैनिक स्कूल में टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें जानकारी
Sainik School Vacancy 2026: संबलपुर स्थित सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नियमित और संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी
UP के Budaun में Police Encounter: चोरी के 3 आरोपी गोली लगने से गिरफ्तार, सिपाही भी घायल
बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र में एक लाख रुपये की चोरी के आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजरतपुर रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर लूट के इरादे से खड़े बदमाशों की घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सरबजीत, गौरव और रॉकी के रूप में हुई है। तीनों फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल राजू भी घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशेषनाथ सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को उसावां थाना क्षेत्र में भैंस बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी किए गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
सीओ ने बताया कि आज इसी मामले में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
