Child PPF: बच्चे के नाम पीपीएफ खाते में कितना कर सकते हैं इंवेस्ट? हर महीने ₹5000 डालेंगे तो 15 साल बाद मिलेगा इतना पैसा
Child PPF:पीपीएफ का सबसे बड़ा फायदा केवल इसका रिटर्न नहीं है बल्कि वह समय है जो आपके पैसे को बढ़ने के लिए मिलता है। जब आप बच्चे के छोटे होने पर ही निवेश शुरू करते हैं तो चक्रवृद्धि यानी कंपाउंडिंग की ताकत को काम करने के लिए कई साल मिल जाते हैं।
American Express और NMACC की बड़ी साझेदारी: प्रीमियम ग्राहकों को मिलेगा भारतीय कला और संस्कृति का Exclusive अनुभव
क्रेडिट कार्ड कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प, इंडिया (अमेरिकन एक्सप्रेस) और नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) ने शुक्रवार को साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत पात्र अमेरिकन एक्सप्रेस सदस्यों को सांस्कृतिक केंद्र में चुनिंदा कला, मनोरंजन और आतिथ्य अनुभवों तक विशेष पहुंच एवं सुविधाएं मिलेंगी। संयुक्त बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत अमेरिकन एक्सप्रेस, एनएमएसीसी का पसंदीदा भुगतान भागीदार होगा। पात्र कार्ड सदस्यों को चुनिंदा प्रस्तुतियों के लिए अग्रिम बुकिंग एवं निःशुल्क प्रवेश, विशेष खान-पान सुविधाएं, प्रीमियम सेवाएं और केंद्र के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ने के अवसर समेत कई विशेष लाभ मिलेंगे।
इस साझेदारी के जरिये एनएमएसीसी के भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य तथा अमेरिकन एक्सप्रेस के अपने कार्ड सदस्यों को विशेष पहुंच और अनुभव उपलब्ध कराने के प्रयास को एक साथ लाया गया है। अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं ‘कंट्री मैनेजर’ संजय खन्ना ने कहा, ‘‘भारत की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की विरासत असाधारण है।
एनएमएसीसी ने इस विरासत का उत्सव मनाने के साथ-साथ दुनिया भर के बेहतरीन अनुभवों को दर्शकों के करीब लाने के लिए एक शानदार मंच तैयार किया है।’’ उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड सदस्यों को भारत की कुछ प्रमुख सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनुभव करने के अधिक अवसर मिलेंगे।
जियो वर्ल्ड सेंटर के सीईओ देवेंद्र बी. ने कहा, ‘‘नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में हमारा दृष्टिकोण भारत की सर्वश्रेष्ठ चीजों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजों को भारत तक लाना है।’’ बयान में कहा गया कि इस साझेदारी से पात्र कार्ड सदस्यों को एनएमएसीसी में चुनिंदा कला एवं सांस्कृतिक अनुभवों के साथ-साथ उनकी अमेरिकन एक्सप्रेस सदस्यता से जुड़ी सुविधाएं और सेवाएं मिलेंगी। इसमें कहा गया कि यह सहयोग अमेरिकन एक्सप्रेस के उन व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्डधारकों की रुचियों के अनुरूप उन्हें विशिष्ट पहुंच एवं अनुभव प्रदान करना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
