Responsive Scrollable Menu

टाटा की कार खरीदने वालों को झटका! सितंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

Tata Motors Price Hike: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 सितंबर 2026 से अपने पूरे यात्री वाहन पोर्टफोलियो, जिसमें पेट्रोल-डीजल मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं, की कीमतों में 25,000 रुपए तक की वृद्धि करेगी. 

कंपनी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर सभी मॉडलों और वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग होगा. टाटा मोटर्स ने कहा कि यह निर्णय बढ़ती इनपुट लागत और लगातार बने हुए मुद्रास्फीति के दबावों के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए लिया गया है. टाटा मोटर्स ने यह भी स्पष्ट किया कि वह लागत में आई बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा पहले से खुद वहन कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ते खर्चों के कारण अब कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया है. यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अन्य प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं. हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने बढ़ती कच्चे माल की लागत, ऊंचे परिचालन खर्च और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए अपने वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: अगस्त में भारत के निजी क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर बढ़कर 54.6 हो गई: पीएमआई डेटा

वहीं, मारुति सुजुकी ने भी अगस्त से अपने एरिना और नेक्सा मॉडल्स की कीमतों में वृद्धि की थी. कंपनी ने विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स के अनुसार 2,500 रुपए से 30,000 रुपए तक कीमतें बढ़ाई थीं. कीमतों में लगातार हो रहे ये बदलाव ऑटोमोबाइल उद्योग पर पड़ रहे निरंतर लागत दबाव के बीच आए हैं, जिसमें कंपनियां कच्चे माल, पुर्जों, लॉजिस्टिक्स और परिचालन खर्चों में बढ़ोतरी के कारण लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर हो रही हैं. हालांकि वाहन निर्माता लागत अनुकूलन के जरिए ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को सीमित रखने की कोशिश भी कर रहे हैं. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शुद्ध लाभ घटकर 859 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,003 करोड़ रुपए था. यह सालाना आधार पर करीब 79 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। तिमाही आधार पर भी कंपनी का लाभ 85 प्रतिशत कम हुआ है.

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 319.70 रुपए पर कारोबार करता दिखाई दिए. पिछले 6 महीने में स्टॉक 15.87 प्रतिशत तक टूटा है, वहीं पिछले एक साल में करीब 23 प्रतिशत गिरा है, जबकि इस साल अब तक कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 419 रुपए का उच्चतम और 294.30 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है.

INPUT: IANS

Continue reading on the app

सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला

Salman Khan Body Double Heart Attack: सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC 63' की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में सेट पर एक एक बड़ा हादसा हो गया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान के  बॉडी डबल को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद सलमान खान ने एक बड़ा फैसला लिया. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

बॉडी डबल को अचानक आया हार्ट अटैक

दरअसल, सलमान खान की 'SVC 63' एक एक्शन फिल्म है, जिनमें कई सीन्स पर भाईजान को एक्शन करना है. ऐसे में शूट करने के लिए बॉडी डबल की मदद ली जा रही थी, लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबकि, एक एक्शन सीन शूट करते हुए सेट पर सलमान के स्टंट परफॉर्मर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग को रो क दी गई.

मेकर्स के सामने खड़ी हुई परेशानी

वहीं, अब सलमान के बॉडी जबल की तबीयत खराब होने के बात फिल्म के मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है. फिलहाल बॉडी डबलएक्शन सीन्स का हिस्सा नहीं बन सकते और उन्हें आराम की जरूरत है, ऐसे में अब सलमान के एक्शन सीन्स को लेकर मेकर्स परेशान है. लेकिन शूटिंग का काम ज्यादा समय तक रुके, इसके लिए सलमान ने बड़ा कदम उठाया और खुद एक्शन सीन शूट करने का फैसला लिया. 

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

कई एक्शन कर चुके हैं सलमान

बता दें,  सलमान खान पहले भी अपनी फिल्मों में कई एक्शन और स्टंट सीन खुद कर चुके हैं. ऐसे में इस बार भी उन्होंने बॉडी डबल की तबीयत खराब होने के बाद  शूटिंग जारी रखने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि जब तक स्टंट परफॉर्मर पूरी तरह ठीक होकर सेट पर वापस नहीं लौटता, तब तक सलमान खुद जरूरी एक्शन सीन्स शूट करेंगे.

ये भी पढ़ें- Babita Singh Reporting Trailer: एक कत्ल और दो बड़े रहस्य, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Continue reading on the app

  Sports

युवराज-भज्जी संग शेयर किया ड्रेसिंग रूम… भारत के लिए खेलने का सपना रहा अधूरा, 35 की उम्र में छोड़ा क्रिकेट

Gitansh Khera: पंजाब के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज गीतांश खेड़ा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया. Fri, 21 Aug 2026 13:29:44 +0530

  Videos
See all

राहुल का नया 'जंतर मंतर'..धरना थाने के अंदर ! |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T08:43:06+00:00

क्या इन्फ्लुएंसर्स को ₹2,500 देकर राहुल कर रहे प्रमोशन? |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T08:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers