सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला
Salman Khan Body Double Heart Attack: सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC 63' की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में सेट पर एक एक बड़ा हादसा हो गया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान के बॉडी डबल को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद सलमान खान ने एक बड़ा फैसला लिया. चलिए जानते हैं पूरा मामला.
बॉडी डबल को अचानक आया हार्ट अटैक
दरअसल, सलमान खान की 'SVC 63' एक एक्शन फिल्म है, जिनमें कई सीन्स पर भाईजान को एक्शन करना है. ऐसे में शूट करने के लिए बॉडी डबल की मदद ली जा रही थी, लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबकि, एक एक्शन सीन शूट करते हुए सेट पर सलमान के स्टंट परफॉर्मर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग को रो क दी गई.
मेकर्स के सामने खड़ी हुई परेशानी
वहीं, अब सलमान के बॉडी जबल की तबीयत खराब होने के बात फिल्म के मेकर्स की परेशानी बढ़ गई है. फिलहाल बॉडी डबलएक्शन सीन्स का हिस्सा नहीं बन सकते और उन्हें आराम की जरूरत है, ऐसे में अब सलमान के एक्शन सीन्स को लेकर मेकर्स परेशान है. लेकिन शूटिंग का काम ज्यादा समय तक रुके, इसके लिए सलमान ने बड़ा कदम उठाया और खुद एक्शन सीन शूट करने का फैसला लिया.
ये भी पढ़ें- The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग
कई एक्शन कर चुके हैं सलमान
बता दें, सलमान खान पहले भी अपनी फिल्मों में कई एक्शन और स्टंट सीन खुद कर चुके हैं. ऐसे में इस बार भी उन्होंने बॉडी डबल की तबीयत खराब होने के बाद शूटिंग जारी रखने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि जब तक स्टंट परफॉर्मर पूरी तरह ठीक होकर सेट पर वापस नहीं लौटता, तब तक सलमान खुद जरूरी एक्शन सीन्स शूट करेंगे.
ये भी पढ़ें- Babita Singh Reporting Trailer: एक कत्ल और दो बड़े रहस्य, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज
युवराज-भज्जी संग शेयर किया ड्रेसिंग रूम… भारत के लिए खेलने का सपना रहा अधूरा, 35 की उम्र में छोड़ा क्रिकेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









