जिंक की कीमतों में मजबूती के बावजूद पिछड़ा Hindustan Zinc, फिर भी HSBC ने जताया भरोसा, 33% तक चढ़ सकता है शेयर
Hindustan Zinc Share Price: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 21 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखी गई और ट्रेडिंग के दौरान इनमें 3% से ज्यादा की बढ़त हुई. यह उछाल इसलिए आया क्योंकि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कंपनी पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है. इसके अलावा, ब्रोकरेज ने हिंदुस्तान जिंक के लिए ₹770 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट भी बरकरार रखा है, जो गुरुवार क्लोजिंग कीमत से लगभग 33% की संभावित बढ़त का संकेत देता है.
जिंक की कीमतों में तेजी, फिर भी शेयर का प्रदर्शन कमजोर
HSBC को हिंदुस्तान जिंक के हालिया स्टॉक परफॉर्मेंस पर थोड़ी हैरानी है. खासकर इसलिए क्योंकि इस दौरान ग्लोबल लेवल पर जिंक की कीमतें काफी बढ़ी हैं. आमतौर पर जिंक की ऊंची कीमतें कंपनी की कमाई के लिए अच्छी मानी जाती हैं. फिर भी, स्टॉक ने उस मजबूती के हिसाब से परफॉर्मेंस नहीं दिखाया है. HSBC के मुताबिक, इसकी वजह कुछ ऐसी चिंताएं हो सकती हैं जो निवेशकों की सोच पर असर डाल रही हैं. जैसे कि चांदी की कीमतों पर कमजोरी और सरकार की तरफ से हिस्सेदारी बेचे जाने की आशंका.
यह भी पढ़ें- टाटा की कार खरीदने वालों को झटका! सितंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी
जिंक ने बाकी बेस मेटल्स को पछाड़ा
कमोडिटी मार्केट की स्थिति देखें, तो हिंदुस्तान जिंक के हालात काफी अनुकूल नजर आ रहे हैं. HSBC के अनुसार, इस साल अब तक LME जिंक की कीमतों में 18.5% की बढ़ोतरी हुई है. इसकी तुलना में, इसी दौरान कॉपर की कीमतों में लगभग 12.6% और एल्युमीनियम में करीब 7.5% की बढ़त हुई है. इसका मतलब है कि इस साल अब तक जिंक का प्रदर्शन मुख्य बेस मेटल्स से बेहतर रहा है.
सिल्वर में भी लौटी चमक
Hindustan Zinc के लिए सिर्फ जिंक ही अहम नहीं है. कंपनी की कमाई में चांदी की भी बड़ी भूमिका है. HSBC का मानना है कि चांदी की कीमतों में हालिया सुधार कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है. ब्रोकरेज के अनुसार, निचले स्तरों में सुधरने के बाद पिछले महीने में चांदी की कीमत में लगभग 11.9% की बढ़ोतरी हुई है. अगर यह मजबूती बनी रहती है, तो इससे हिंदुस्तान जिंक की कमाई को और बढ़ावा मिल सकता है.
कमजोर रुपया भी कंपनी के पक्ष में
HSBC ने रुपये की चाल को हिंदुस्तान जिंक के लिए सकारात्मक बताया है. इस साल अब तक रुपये की कीमत में लगभग 6.1% की गिरावट आई है. इसके अलावा, सल्फ्यूरिक एसिड की बढ़ती कीमतें कंपनी के कामकाज के माहौल को बेहतर बना रही हैं. दूसरे शब्दों में, कमोडिटी की कीमतें, करेंसी और सल्फ्यूरिक एसिड, इन तीनों मोर्चों पर मौजूदा हालात कंपनी के लिए अच्छे दिख रहे हैं.
FY28 में कमाई के अनुमान से आगे HSBC
कमोडिटी की मौजूदा कीमतों को ध्यान में रखते हुए, HSBC ने हिंदुस्तान जिंक के लिए FY28 की कमाई का जो अनुमान लगाया है, वो आम सहमति वाले अनुमानों से ज्यादा है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी FY28 में लगभग ₹34,100 करोड़ का EBITDA और ₹43 का EPS दर्ज कर सकती है. इसके उलट, मार्केट की आम सहमति EBIDTA के लिए लगभग ₹28,000 करोड़ और EPS के लिए ₹43 है. इससे पता चलता है कि HSBC की कमाई की उम्मीदें मौजूदा आम सहमति वाले अनुमानों से काफी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिलने पर रॉकेट की तरह उड़े ये 4 स्टॉक्स, एक शेयर 13% तक चढ़ा
HSBC ने वैल्यूएशन भी आकर्षक बताया है
अब बात करते हैं वैल्यूएशन की. HSBC के अनुसार मौजूदा स्पॉट LME कीमतों के आधार पर हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक अपने अनुमानित FY28 EV/EBITDA के 6.5 गुना पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की कमाई की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए यह वैल्यूएशन आकर्षक बना हुआ है.
Dividend से भी निवेशकों को मिला फायदा
Hindustan Zinc की एक और अहम खासियत शेयरहोल्डर्स को मिलने वाला रिटर्न है. कंपनी ने हमेशा से बहुत ज्यादा डिविडेंड पेआउट रेशियो बनाए रखा है. पिछले 3 सालों में, औसत पेआउट रेशियो लगभग 73% रहा है. इसका मतलब है कि इन्वेस्टर्स को न केवल शेयर की कीमत बढ़ने से फायदा हुआ है. बल्कि कंपनी की तरफ से डिविडेंड के जरिए मिले अच्छे रिटर्न से भी फायदा मिला है.
HSBC को क्यों है आगे तेजी की उम्मीद?
कुल मिलाकर, Hindustan Zinc पर HSBC का पॉजिटिव नजरिया कई वजहों पर टिका है. मजबूत जिंक कीमतें, चांदी की कीमतों में सुधार, कमजोर रुपया, सल्फ्यूरिक एसिड की बेहतर कीमतें और आम अनुमान से ज्यादा कमाई का अनुमान. ये सभी बातें कंपनी के पक्ष में जाती दिख रही हैं. इसी आधार पर, HSBC ने हिंदुस्तान जिंक के लिए अपनी 'Buy' रेटिंग और ₹770 का टारगेट प्राइस बनाए रखा है. गुरुवार की क्लोजिंग कीमत के मुकाबले, यह लगभग 33% की बढ़त की संभावना दिखाता है. हालांकि किसी भी स्टॉक का टारगेट प्राइस संभावित दिशा का संकेत होता है. न कि कोई गारंटी, कमोडिटी की कीमतें, सरकार द्वारा हिस्सेदारी बेचना और ग्लोबल मार्केट का मूड जैसे फैक्टर स्टॉक के भविष्य के परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं.
यह भी पढें- Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में रातों रात आया उछाल, जानें 21 अगस्त के ताजा भाव
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
Toxic की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन दिखा जबरदस्त क्रेज; बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की तैयारी
Toxic Advance Booking: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: एक फेयरीटेल फोर ग्रोन अप्स' के रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकि है. वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी के साथ मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और फिल्म की शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है.
मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो
एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टॉक्सिक के मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रॉकिंग स्टार यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और फिल्म की शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है. इस वीडियो में कई कैंडिड मोमेंट्स और खास बातचीत के जरिए नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर बता रहे हैं कि आखिर टॉक्सिक उनके लिए इतनी खास क्यों है. फिल्म की अलग दुनिया से लेकर गीतू मोहनदास के अनकन्वेंशनल डायरेक्शन तक, स्टारकास्ट की बातें फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं.
यश को लेकर सोशल मीडिया पर बज
एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट के साथ ही यश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेंड हैं. दरअसल, केजीएफ फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की वापसी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. केजीएफ: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में 1,200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यश को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों की लिस्ट में पहुंचा दिया था. वहीं, अब टॉक्सिक के साथ यश ऐसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं, जिसने अपने बड़े स्केल, अलग दुनिया और दमदार सिनेमैटिक विजन के चलते पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है.
A fairy tale isn't just what this film is. It's also what making it was.
— Yash (@TheNameIsYash) August 21, 2026
One string of thought, talent from everywhere, each doing right by their craft, avalanching into TOXIC.
"Peculiar Alchemy," as our Director calls it.
5 days to go.
Book now.https://t.co/evdgrprZPQ… pic.twitter.com/M1N3CSlWVk
विदेशों में मचा रही धमाल
बता दें, फिलहाल भारत में टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. वहीं, विदेशों में तो ये पहले ही शुरू हो गई थी. अमेरिकी में तो ये फिल्म धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘वेंकी बॉक्स ऑफिस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने प्रीमियर से 6 दिन पहले ही 1,20,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था. रिपोर्ट के अनुसार, 204 लोकेशन और 589 शोज में अब तक 1,21,258 डॉलर यानी करीब 1.16 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी थी. वहीं, नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में फिल्म के 5,550 से ज्यादा टिकट बिक चुके थे.
कब रिलीज होगी ‘Toxic’?
फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
ये भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, इन करोड़ के बेच डाले टिकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










