Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित
कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की बैठक को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की बैठक प्रश्नकाल के दौरान बारह बजे तक स्थगित की गई। एक बार के स्थगन के बाद बैठक शुरू हुई और शून्यकाल में कार्यवाही थोड़ी देर चली लेकिनकांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच इसे एक बजे तक स्थगित कर दिया गया।
सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के विधायकों को भवन के नियमित दरवाजे से अंदर नहीं आने देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसकी जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाना चाहता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी और कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस पर बात होगी।
इस बीच कांग्रेस के सदस्य उठकर नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की ओर से इस पर विरोध जताया गया और सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन अपनी बात का असर न होते देख उन्होंने बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
एक बार बाधित होने के बाद बारह बजे जब सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हुईतो कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी व हंगामा फिर शुरू कर दिया। अध्यक्ष देवनानी ने सदस्यों से शून्यकाल की कार्यवाही चलने देने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कुछ बोलना चाहा तो देवनानी ने कहा कि वह शून्यकाल के बाद दोनों पक्षों को बोलने का अवसर देंगे।
देवनानी ने हंगामे के बीच ही कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन फिर उन्होंने बैठक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सदन में गए।
कांग्रेस के विधायक कल बृहस्पतिवार को भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।
Rahul Gandhi Sits On Dharna LIVE: DCP दफ्तर पर राहुल का हल्लाबोल धरना, भारी बवाल!
Rahul Gandhi Sits On Dharna LIVE: DCP दफ्तर पर राहुल का हल्लाबोल धरना, भारी बवाल! #breakingnews #dharna #rahulgandhi #trendingnews दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लाछोब को लेकर शिकायत करने पहुंचे. राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने शर्त रखी है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती है तब तक वह थाने में ही रहेंगे. About Channel: ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें | Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/ Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/ Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Zee News








