दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज H1N1 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ होगी। एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी की रिपोर्ट के बीच यह बैठक हो रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
जिन्ना की बीमारी छिपाने वाले डॉक्टरों को पाकिस्तान सम्मान देगा:मुंबई के दो डॉक्टरों ने 1946 में बताया था- जिन्ना को गंभीर टीबी
पाकिस्तान अपने संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की गंभीर बीमारी की जानकारी गुप्त रखने वाले मुंबई के दो डॉक्टरों को देश के बड़े नागरिक सम्मानों में से एक निशान-ए-इम्तियाज देगा। दोनों डॉक्टरों ने 1946 में जिन्ना के एक्स-रे की जांच कर उन्हें गंभीर टीबी होने की जानकारी दी थी। पाकिस्तान के योजना मंत्री और अवॉर्ड्स कमेटी के अध्यक्ष अहसन इकबाल ने सोशल मीडिया पर दोनों डॉक्टरों को सम्मान देने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने जिन्ना की बीमारी की बात गोपनीय रखकर उस समय “खामोश लेकिन असाधारण सेवा” की। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






