BSP प्रमुख Mayawati का बयान, Vande Mataram पर राजनीति छोड़ जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें सरकारें
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वंदे मातरम् पर जारी सियासत ठीक नहीं है और केन्द्र व सभी राज्य सरकारों तथा राजनैतिक दलों को अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिये। मायावती ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘देश में वंदे मातरम् को पूरा गाना है या शुरुआती दो अंतरे गाने हैं या नहीं गाना है, इसको लेकर जो राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गायन को लेकर हाल में संसद में जो कानून पास किया गया है वह बदलाव का कोई पहला मामला नहीं है। बसपा प्रमुख ने कहा कि ‘‘ केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ या फायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों से जनता का ध्यान बांटने के लिए ऐसा करती रहती हैं, यानी एक-दूसरे के बनाए कानूनों को बदलती रहती हैं।’’ मायावती ने कहा कि इस समय देश और जनहित के कई अहम मुद्दे हैं।
इसे भी पढ़ें: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं', Sharmila Tagore के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर Kangana Ranaut का तीखा पलटवार | Vande Mataram Controversy
उन्होंने कहा, ‘‘ बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं जेन-जी और स्कूली बच्चों जेन-अल्फा के मुद्दे तथा देश के कुछ हिस्सों में आई भयंकर बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि जैसे अनेक अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों को समुचित ध्यान देना चाहिए।
ED ने YS Avinash Reddy के हैदराबाद और कडप्पा स्थित छह ठिकानों पर छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी की हत्या से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी, उनके पिता और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों 0ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में हैदराबाद और कडप्पा में कुल छह जगहों पर तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कडप्पा से सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी और उनके पिता वाई.एस. भास्कर रेड्डी के परिसरों की भी तलाशी ली गई। ईडी का मामला हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज प्राथमिकी और आरोपपत्रों पर आधारित है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के चाचा विवेकानंद रेड्डी की मार्च 2019 में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy को अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं मिली, 23 अगस्त को लौटेंगे तेलंगाना
सीबीआई ने 2020 में जांच का जिम्मा अपने हाथ में लिया और आरोप लगाया कि इसमें कई लोगों की संलिप्तता है और इसके लिए जटिल साजिश रची गई थी। शुरुआत में राज्य पुलिस ने इस मामले की जांच की थी लेकिन 2020 में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में 16 अप्रैल 2023 को भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







