होर्मुज में 21 भारतीय वाले जहाज पर ईरानी हमले VIDEO:IRGC बोट्स ने फायरिंग की; शीशे टूटे, सामान बिखरा, क्रू ने छिपकर जान बचाई
होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। भारतीय नाविकों के संगठन ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है। वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। जहाज पर फायरिंग के बाद शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई देता है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है। हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया। जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। भारत ने होर्मुज में नाविकों की तैनाती पर लगाई रोक हमलों के बाद भारत ने ईरान के सामने विरोध दर्ज कराया। भारतीय शिपिंग महानिदेशालय ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं करने का निर्देश दिया। जहाजों के कप्तानों को खाड़ी और होर्मुज की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखने और नेविगेशन से जुड़ी चेतावनियों की निगरानी करने को भी कहा गया है। खबर अपडेट हो रही है…
ट्रम्प बोले- जल्द होर्मुज को कंट्रोल में लेंगे:ईरान की नेवी-एयरफोर्स खत्म, कुछ मिसाइल और ड्रोन बचे; परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका जल्द होर्मुज को कंट्रोल में लेगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म हो चुकी है। अब उसके पास कुछ मिसाइल और ड्रोन ही बचे हैं। ट्रम्प ने 77 WABC को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता भी पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप को भी भारी नुकसान हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई का मुख्य मकसद उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा फैसला लेना पड़े तो वह फिर यही कार्रवाई करेंगे। ट्रम्प ने कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और न ही वह इसे हासिल करेगा।” खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











