Responsive Scrollable Menu

Arunachal Pradesh में गांजा बरामद, ताचुंग बेयोंग गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.39 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कैपिटल रीजन के पुलिस अधीक्षक नीलम नेगा के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्वी कामेंग जिले के पक्के कैंप निवासी ताचुंग बेयोंग के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि निरजुली के बोदा नामची में बेयोंग की स्कूटर को रोककर तलाशी ली गई। अधिकारी ने बताया कि बेयोंग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में रखा 34 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ जबकि उसकी स्कूटर से 74 पैकेट में रखा 910 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। नेगा ने बताया कि इसके बाद बेयोंग के किराए के आवास की तलाशी के दौरान वहां से 5.44 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बतााय कि जब्त किए गए गांजे की कुल मात्रा 6.39 किलोग्राम है। इसी के साथ पुलिस ने बेयोंग के पास से 27,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य कार्रवाई में बंदरदेवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14.84 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की।

यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को बंदरदेवा जांच चौकी पर की गई। उन्होंने बताया कि एक वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने पर नारंगी रंग के पाउडर से भरी 12 छोटी शीशियां बरामद हुईं। अधिकारियों के मुताबिक, इसके हेरोइन होने की संदेह है।

शीशियों समेत इसका कुल वजन 14.84 ग्राम है और अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 1.2 से दो लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान निरजुली निवासी योरुम सोकू (24) और कोलोरियांग निवासी निक्जा काया (24) के रूप में हुई है।

Continue reading on the app

Harvard Visa Warning: 15 सितंबर से पहले अमेरिका लौट आएं छात्र, वरना वीज़ा हो सकता है कैंसिल

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने F-1 और J-1 वीज़ा वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 15 सितंबर से पहले देश लौटने की चेतावनी दी है. यूनिवर्सिटी ने बताया है कि कोविड के दौरान वीज़ा नियमों में दी गई छूट अब खत्म हो रही है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:14:36+00:00

Bihar News | जब दिव्यांग पर बरसी अंधाधुंध रॉड | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers