अल्काराज US ओपन से करेंगे वापसी:कलाई की चोट के बाद 4 महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे; US ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन हैं
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे। दाहिनी कलाई की चोट के कारण अप्रैल से कोर्ट से बाहर चल रहे अल्कराज ने 30 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले US ओपन में खेलने की पुष्टि की है। वह डिफेंडिंग चैंपियन हैं। अल्काराज ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन, विंबलडन और हार्ड-कोर्ट के टूर्नामेंट टोरंटो और सिनसिनाटी में हिस्सा नहीं लिया था। वह US ओपन से पहले कोई वार्म-अप टूर्नामेंट भी नहीं खेलेंगे। फैब्रिजियो रोमानो के साथ पोस्ट कर दी वापसी की पुष्टि अल्काराज ने अपनी वापसी की घोषणा फुटबॉल ट्रांसफर न्यूज के लिए मशहूर पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। अल्कराज ने भी X पर अमेरिकी झंडे और प्लेन की इमोजी के साथ पोस्ट किया। अप्रैल में बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी चोट अल्काराज ने अप्रैल में बार्सिलोना ओपन से हटने के बाद कोई मैच नहीं खेला। दाहिनी कलाई की चोट के कारण उन्हें करीब चार महीने कोर्ट से दूर रहना पड़ा। इस दौरान उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन जैसे दोनों बड़े ग्रैंड स्लैम मिस किए। वापसी से पहले उन्होंने स्पेन के मर्सिया में अभ्यास शुरू किया और हाल में डेनमार्क के होल्गर रूने के साथ भी ट्रेनिंग की। इसके बाद उन्होंने US ओपन में खेलने का फैसला किया। 2022 में US ओपना में ही जीता था पहला ग्रैंड स्लैम अल्काराज ने 2022 में US ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था। 2025 में भी उन्होंने फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को हराकर खिताब जीता था। अब वह 2026 में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी 2026 की शानदार शुरुआत अल्काराज ने 2026 की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतकर की थी। इस जीत के साथ उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया और चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बने। इसके बाद कलाई की चोट ने उनके सीजन को रोक दिया। रैंकिंग में अभी नंबर-2 पर अल्कराज चार महीने तक बाहर रहने के बावजूद अल्कराज अभी ATP रैंकिंग में नंबर-2 पर हैं। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर हैं, जबकि अलेक्जेंडर ज्वेरेव नंबर-3 पर हैं। इसलिए US ओपन में वापसी अल्कराज के लिए सिर्फ खिताब बचाने की चुनौती नहीं, बल्कि रैंकिंग में सिनर से अंतर कम करने का भी मौका होगी। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन:नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल भारत के जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलिंपियन शिवपाल सिंह पर दूसरी बार डोपिंग का दोषी पाए जाने के बाद 10 साल का बैन लगाया गया है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई। 31 साल के शिवपाल के लिए यह बैन उनके करियर का अंत माना जा रहा है। पूरी खबर
क्रूरता की हद! ढाई साल के बेटे को बिस्किट में जहर देकर मां ने की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Breaking News Today Live Updates: देश में आज मौसम का भयानक रूप देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक 21 अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर भी इस देखने मिल सकता है.
एक जॉइंट ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की CIA यूनिट ने एक एनकाउंटर के बाद कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प-शूटर्स को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक जाने-माने डॉक्टर की हत्या की योजना बनाकर दिल्ली आए थे. खुफिया जानकारी मिलने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाया और रणहोला इलाके में दोनों को घेर लिया. गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई और बाद में जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए.
म रामपुरहरी थाना क्षेत्र के टेंगराहा उत्तर टोला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला. सूचना मिलने पर रामपुरहरी पुलिस ने मां, आरती देवी को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









