Coal India जल्द Singapore में दफ्तर खोलेगी, विदेशी खनिज संपत्तियों के अधिग्रहण में मिलेगी मदद
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) महत्वपूर्ण खनिजों में विदेशी निवेश को बढ़ाने के मकसद से जल्द ही सिंगापुर में कार्यालय खोलेगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर कार्यालय कोल इंडिया के महत्वपूर्ण खनिज कारोबार का विस्तार करने और विदेशों में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
कोल इंडिया ने कार्यालय के पंजीकरण के लिए सिंगापुर के संबंधित प्राधिकारियों के पास आवेदन भी किया है। यह कार्यालय विदेशों में खनिज परिसंपत्तियां हासिल करने के प्रयासों में भी सहयोग करेगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में लिथियम, तांबा, निकल तथा दुर्लभ तत्वों जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की तलाश कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 10 साल पहले कंपनी ने कोल इंडिया अफ्रीकाना लिमिटाडा (सीआईएएल) के तहत मोजाम्बिक में भी एक कोयला परियोजना शुरू की थी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मध्य प्रदेश में एक ग्रेफाइट ब्लॉक के रूप में अपनी पहली महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्ति हासिल कर चुकी है।
Tempsens Instruments IPO को पहले दिन 5.93 गुना अभिदान मिला, रिटेल श्रेणी 6.44 गुना भरी
तापमान मापने और हीटिंग समाधान देने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन 5.93 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 650 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,51,81,667 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 8,99,96,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 12.50 गुना अभिदान मिला।
खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 6.44 गुना अभिदान प्राप्त हुआ और योग्य संस्थागत लिवालों (क्यूआईबी) को पांच प्रतिशत अभिदान मिला। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड ने टेमासेक और एसबीआई म्यूचुअल फंड सहित बड़े (एंकर) निवेशकों से 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा।
कंपनी ने इस पेशकश के लिए प्रति इक्विटी शेयर 285-300 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ में 95 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और 1.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, निर्गम का आकार 650 करोड़ रुपये का है और निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,515 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







