अली उस्मान ने 5 विकेट लिए:हेडिंग्ले में 52 साल बाद ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड की बढ़त 195 रन
इंग्लैंड के हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के स्पिनर अली उस्मान ने 5 विकेट लिए। वे हेडिंग्ले में 1972 के बाद 5 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 एशेज में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 366 रन बनाकर पाकिस्तान के पहली पारी के 171 रन के जवाब में 195 रन की बढ़त हासिल कर ली। उसके 2 विकेट बाकी हैं। बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 57 ओवर का खेल हो सका। दूसरे दिन 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई बारिश के कारण खेल दोपहर 2:45 बजे शुरू हुआ। इंग्लैंड ने 112/2 से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट ने 66 और जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद डैन लॉरेंस ने 51 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए। ब्रूक और लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। ब्रूक फिर हेडिंग्ले में शतक से चूके हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। वे लगातार दूसरे हेडिंग्ले टेस्ट में घरेलू मैदान पर शतक से चूक गए। पिछले साल भारत के खिलाफ भी उन्होंने 99 रन बनाए थे। इस बार अली उस्मान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। आखिरी आधे घंटे में 3 विकेट लेकर पूरा किया 5 विकेट हॉल अली उस्मान ने दिन के आखिरी हिस्से में ब्रूक, गस एटकिंसन और ऑली रॉबिन्सन को आउट किया। रॉबिन्सन को बोल्ड कर उन्होंने अपना पहला टेस्ट 5 विकेट हॉल पूरा किया। पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अभी 2 विकेट बाकी हैं। वह 195 रन आगे है। तीसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश इंग्लैंड को जल्दी आउट करने की होगी, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय और मौका मिल सके। ------------------------------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर
जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन:नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल
: भारत के जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलिंपियन शिवपाल सिंह पर दूसरी बार डोपिंग का दोषी पाए जाने के बाद 10 साल का बैन लगाया गया है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) के डिसिप्लिनरी पैनल ने प्रतिबंधित पदार्थ मेथेंडिएनोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई। 31 साल के शिवपाल के लिए यह बैन उनके करियर का अंत माना जा रहा है। शिवपाल 2019 एशियन चैंपियनशिप में 86.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वे टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2021 में भी डोपिंग में फंसे थे, 4 साल की सजा 1 साल हुई थी शिवपाल का सैंपल 2021 में हुए आउट-ऑफ-कंपटीशन टेस्ट में स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव आया था। अगस्त 2022 में NADA के डिसिप्लिनरी पैनल ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल का बैन लगाया था। शिवपाल ने अपील में कहा था कि जिस सप्लीमेंट का उन्होंने इस्तेमाल किया था, उसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला हुआ था। जनवरी 2023 में NADA के अपील पैनल ने उनका पक्ष स्वीकार करते हुए बैन को 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2023 में वापसी की। वापसी के बाद नेशनल गेम्स में जीता गोल्ड वापसी के बाद शिवपाल ने जून 2023 में भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने गोवा में हुए 2023 नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एमवी जिल्ना भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड स्प्रिंटर एमवी जिल्ना को भी दूसरे डोपिंग मामले में प्रोविजनली सस्पेंड किया गया है। उनका सैंपल प्रतिबंधित पदार्थ मेफेन्टरमाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया है। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय डोप टेस्ट में पॉजिटिव:स्वप्ना बर्मन को NADA ने सस्पेंड किया; इसी महीने संन्यास लिया था भारत की एथलीट और 2018 एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना बर्मन डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 29 साल की स्वप्ना के सैंपल में बोल्डेनोन नाम का प्रतिबंधित पदार्थ मिला है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








