Responsive Scrollable Menu

राम मंदिर चंदा गड़बड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले “SIT जांच को तार्किक परिणाम तक पहुंचाए”

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिले चंदे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने जांच को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जांच को तार्किक परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

CJI ने स्पष्ट किया कि जिनके पास भी जांच को लेकर कोई रचनात्मक सुझाव हैं, वे उसे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कार्यालय को दे सकते हैं। सॉलिसिटर जनरल इन सुझावों को SIT तक पहुंचाएंगे, जो उन पर निष्पक्ष रूप से विचार करेगी। कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग खारिज कर दी और कहा कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल की गई है। जांच चल रही है, इसलिए मामले को अगली तारीख के लिए टाल दिया गया। सॉलिसिटर जनरल ने तीन सप्ताह बाद सुनवाई का अनुरोध किया।

जांच को लेकर सुझाव देने की अनुमति  

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के साथ-साथ अन्य बोना फाइड और जनहित से जुड़े लोगों को भी जांच के संबंध में सुझाव देने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा कि ऐसे सुझाव सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय को दिए जा सकते हैं, जिन्हें आगे एसआईटी तक पहुंचाया जाएगा। एसआईटी इन सुझावों पर वस्तुनिष्ठ तरीके से विचार करेगी। सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पक्ष को लगता है कि जांच में किसी पहलू की कमी रह गई है या उसकी गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है, तो अदालत इस पर अतिरिक्त निर्देश देने के लिए तैयार है।

स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग खारिज

अदालत ने बताया कि मामले की जांच कर रही एसआईटी में फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल है। एसआईटी अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपेगी। अदालत पहले रिपोर्ट का खुद परीक्षण करेगी और उसके बाद तय करेगी कि इसे सभी पक्षों के सामने रखा जाए या नहीं।

एसआईटी को जांच जारी रखने की इजाज़त

बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। 27 जुलाई की सुनवाई में सरकार ने अदालत को बताया था कि पारदर्शी जांच के लिए एसआईटी को दोबारा गठित किया गया है और इसमें फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल किया गया है। अदालत ने जांच की निगरानी जारी रखने का फैसला किया था।

सुप्रीम कोर्ट के सामने इस मामले में कई याचिकाएं हैं, जिनमें कथित चंदा गबन की सीबीआई जांच और मंदिर ट्रस्ट के खातों के ऑडिट की मांग की गई है। फिलहाल अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी को जांच जारी रखने की अनुमति दी है और उसकी प्रगति पर नजर रख रही है।

Continue reading on the app

नितिन नबीन की नई टीम में अनुभव पर भरोसा, वसुंधरा-राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी, स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम की सबसे खास बात अनुभवी नेताओं पर जताया गया भरोसा है। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा जैसे नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी देकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

वसुंधरा राजे को फिर राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे केंद्र में भी मंत्री रह चुकी हैं। ऐसे में उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को नई टीम में अनुभव को महत्व देने वाले फैसलों में देखा जा रहा है।

उनके साथ राम माधव और बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राम माधव पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

स्मृति ईरानी की संगठन में बड़ी वापसी

नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास, कपड़ा और महिला एवं बाल विकास जैसे मंत्रालय संभाल चुकीं स्मृति ईरानी को अब पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उत्तर प्रदेश से जुड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है।

स्मृति ईरानी का राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर आना इसलिए भी अहम है क्योंकि वे लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रही हैं। अब उन्हें फिर संगठन की मुख्य टीम में लाया गया है।

युवा अध्यक्ष, लेकिन टीम में अनुभवी चेहरों की मजबूत मौजूदगी

नितिन नबीन खुद भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनकी पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम में केवल नए चेहरों पर दांव लगाने के बजाय अनुभव और नई पीढ़ी का मिश्रण दिखाई देता है। टीम के गठन से पहले भी ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि संगठन में युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को बरकरार रखा जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और लंबे समय तक संगठन में काम कर चुके नेता शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय महामंत्रियों की टीम में भी संगठन और चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

राज्यों और संगठन के अनुभव का भी रखा गया ध्यान

नई टीम में अनुभव का मतलब केवल बड़े राष्ट्रीय चेहरे नहीं हैं। अलग-अलग राज्यों में सरकार और संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके नेताओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया है। आंध्र प्रदेश की पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं, जबकि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भी इसी पद की जिम्मेदारी मिली है।

इसके साथ राष्ट्रीय मंत्री, संगठन से जुड़े पदों और अलग-अलग मोर्चों की नई टीम भी तय की गई है। मीडिया टीम में अनिल बलूनी को संयोजक बनाया गया है।

आने वाले चुनावों से पहले तैयार हुई नई टीम

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम ऐसे समय सामने आई है, जब पार्टी के सामने आने वाले विधानसभा चुनावों के साथ आगे की बड़ी चुनावी तैयारियां भी हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने सांसदों के साथ बैठकों का दौर भी शुरू किया है। ऐसे में नई टीम में संगठन और चुनावी राजनीति का अनुभव रखने वाले चेहरों की मौजूदगी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कुल मिलाकर नितिन नबीन की नई टीम में पीढ़ीगत बदलाव के साथ अनुभव को बनाए रखने की तस्वीर दिखाई देती है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी और बैजयंत पांडा जैसे स्थापित नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भाजपा ने नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

Continue reading on the app

  Sports

जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

Haryana News: हरियाणा के जींद में 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन का अचानक मौत हो गई. परिवार के मुताबिक, सुबह घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. Fri, 21 Aug 2026 07:17:53 +0530

  Videos
See all

क्या पाकिस्तान अब भी मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है? [Can Pakistan still mediate In Iran war?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:15:14+00:00

Collision Between An Airplane And A Helicopter: हवाई अड्डे पर विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T02:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers