सैलून से लेकर बस तक हर जगह गूंजते थे ये गाने, अब सालों बाद सोशल मीडिया पर 90 के इन गानों ने फिर मचाई धूम
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने इन दिनों हर तरफ डीलक्स सैलून नाम की प्लेलिस्ट का जिक्र सुना होगा. एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह डीलक्स सैलून के चर्चे हैं. इन दिनों यूट्यूब पर 90 के वो गाने एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं जो उस दौर में हर सैलून में बजते थे. इन गानों को आपने सरकारी बसों और ट्रक में भी बजते सुना होगा. अब एक बार फिर इन गानों ने धूम मचा रखी है. इन गानों से 90 के दौर की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. लोग इन्हें खूब एंजॉय कर रहे हैं,
हिमेश रेशमिया-श्रेया घोषाल का 21 साल पुराना गाना, जिसे मां-बाप से छिप-छिपकर सुनने को मजबूर थे जेन-Z
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ का टाइटल ट्रैक उस दौर के सबसे चर्चित रोमांटिक गानों में शामिल था. हिमेश रेशमिया की आवाज और संगीत से सजे इस गाने को समीर ने लिखा था. गाने में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की केमिस्ट्री ने उस दौर में पर्दे पर आग लगा दी थी. इसकी धुन, रोमांटिक बोल और इमरान का अंदाज युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत हिमेश रेशमिया की आवाज थी, जिसने इसे एक अलग पहचान दी. हिमेश रेशमिया के साथ श्रेया घोषाल की मदहोश करने वाली आवाज ने दिल जीत लिया था. उस दौर में जेन जी को पेरेंट्स से छिपकर ये गाना सुनना पड़ता था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










