Nag Panchami Special: साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, नाग शय्या पर विराजमान हैं शिव-पार्वती; जानें मंदिर से जुड़े 7 तथ्य
Nagchandreshwar Temple: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की धार्मिक परंपराओं में नागचंद्रेश्वर मंदिर का विशेष स्थान है। मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए साल में सिर्फ एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खोले जाते हैं।
यहां भगवान शिव और माता पार्वती को नाग के फनों के नीचे विराजमान स्वरूप में पूजा जाता है। मंदिर के साल में केवल एक दिन खुलने की परंपरा को नागराज तक्षक से जुड़ी पौराणिक मान्यता से जोड़ा जाता है।
1.क्या है नागचंद्रेश्वर मंदिर की खासियत?
नागचंद्रेश्वर मंदिर भगवान शिव के उस स्वरूप को समर्पित है, जिसमें उनका संबंध नाग और चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है। मंदिर की प्राचीन प्रतिमा और साल में सिर्फ एक बार दर्शन की परंपरा इसे खास बनाती है।
इस मंदिर की प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती को नाग के फनों के नीचे विराजमान दिखाया गया है। प्रतिमा को 11वीं शताब्दी का बताया जाता है।
2.कहां स्थित है मंदिर?
नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की सबसे ऊपरी यानी तीसरी मंजिल पर स्थित है। महाकाल मंदिर के तीन स्तरों में सबसे नीचे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उसके ऊपर ओंकारेश्वर और सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर मंदिर स्थित है।
3.कब खुलते हैं मंदिर के कपाट?
नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए साल में सिर्फ एक बार नाग पंचमी के दिन खोले जाते हैं। इस दौरान करीब 24 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलता है।
इसके बाद मंदिर के कपाट अगले साल नाग पंचमी तक बंद रहते हैं। 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को है। इस बार नाग पंचमी और सावन सोमवार का भी संयोग है।
4. प्रतिमा में विराजमान हैं शिव-पार्वती
नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के नाग से जुड़े स्वरूप की पूजा की जाती है। मंदिर में मौजूद प्रतिमा में दोनों को नाग के फनों के नीचे विराजमान दिखाया गया है। नाग पंचमी के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा भी है। परंपरा के अनुसार नाग पंचमी की शुरुआत में संतों द्वारा विशेष पूजा की जाती है।
5. साल में सिर्फ एक दिन क्यों खुलता है मंदिर?
मंदिर के कपाट साल में केवल एक दिन खोलने के पीछे पौराणिक मान्यता बताई जाती है। मान्यता है कि सर्पराज तक्षक ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अमरत्व का वरदान दिया।
कहा जाता है कि तक्षक नाग भगवान शिव के सान्निध्य में एकांत साधना करना चाहते थे। इसी मान्यता के चलते मंदिर के कपाट साल भर बंद रहते है।
6. नाग पंचमी पर होती है विशेष पूजा
नाग पंचमी के दिन मंदिर के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और मंदिर में अलग-अलग समय पर पूजन की परंपरा निभाई जाती है।
7. प्रतिमा को लेकर भी जुड़ी हैं मान्यताएं
नागचंद्रेश्वर मंदिर की प्राचीन प्रतिमा को लेकर यह भी मान्यता है कि इसे नेपाल से उज्जैन लाया गया था। हालांकि, इसके नेपाल से लाए जाने का मजबूत ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे मान्यता के तौर पर ही देखा जाना चाहिए, पुख्ता ऐतिहासिक तथ्य के रूप में नहीं।
(Disclaimer): इस लेख में मंदिर और नागचंद्रेश्वर से जुड़ी जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों पर आधारित है। धार्मिक मान्यताओं से जुड़े दावों को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तथ्य न माना जाए।
यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर जरूर करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन, मान्यता है दूर होती हैं ये बड़ी परेशानियां
Kunafa Recipe: इस राखी घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रंची कुनाफा, गुलाब जामुन की जगह भाई को खिलाएं ये खास मिठाई
Rakhi Special Kunafa Recipe: रक्षाबंधन पर अगर इस बार बाजार की मिठाई से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो घर पर क्रिस्पी और चीज़ी कुनाफा ट्राई कर सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट चीज़ वाली यह मिठाई राखी के मौके पर मेहमानों को भी पसंद आएगी।
रक्षाबंधन की मिठाई की थाली में कुनाफा एक अलग स्वाद जोड़ सकता है। इसे कुनाफा पेस्ट्री, मक्खन, मोजरेला चीज़ और मीठी चाशनी की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
कुनाफा बनाने के लिए सामग्री
कुनाफा के लिए:
- 250 ग्राम कुनाफा या कटाफि पेस्ट्री
- 100 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
- 250 ग्राम मोजरेला चीज़
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
चाशनी के लिए:
- 1 कप चीनी
- आधा कप पानी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- आधा छोटा चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल
ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीज़ी कुनाफा
स्टेप 1: चाशनी बनाएं
पैन में चीनी और पानी डालकर 5-7 मिनट पकाएं। इसमें नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें। चाहें तो गुलाब जल डालें और चाशनी को ठंडा होने दें।
स्टेप 2: कुनाफा तैयार करें
कुनाफा पेस्ट्री को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मक्खन पूरी पेस्ट्री पर लग जाए।
स्टेप 3: चीज़ की लेयर लगाएं
बेकिंग डिश में आधा कुनाफा फैलाकर हल्के हाथ से दबाएं। इसके ऊपर मोजरेला चीज़ की लेयर लगाएं और बचा हुआ कुनाफा ऊपर से फैला दें।
स्टेप 4: बेक करें
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। कुनाफा को करीब 30-35 मिनट तक बेक करें। ऊपर से सुनहरा और कुरकुरा होने पर इसे बाहर निकाल लें। ओवन न हो तो भारी तले वाले पैन में धीमी आंच पर करीब 20-25 मिनट में भी इसे तैयार किया जा सकता है।
स्टेप 5: चाशनी और पिस्ता डालें
गर्म कुनाफा के ऊपर ठंडी चाशनी डालें और कटे हुए पिस्ता से सजाएं। रक्षाबंधन के मौके पर इसे गर्मागर्म सर्व करें।
कुनाफा को छोटे टुकड़ों में काटकर मिठाई की प्लेट में सर्व करें। ऊपर से पिस्ता और थोड़ी गुलाब की पंखुड़ियां डालने से यह देखने में भी फेस्टिव लगेगा।
टिप: कुनाफा को क्रिस्पी रखने के लिए चाशनी जरूरत के हिसाब से ही डालें और तैयार होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें।
यह भी पढ़ें: व्रत की थाली में बढ़ाएं स्वाद, बनाएं झटपट मखाना-आलू की सब्जी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











