Responsive Scrollable Menu

Luxury SUV: मर्सिडीज-AMG ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली झलक, जानें क्या होगा खास?

Luxury SUV: मर्सिडीज-AMG इलेक्ट्रिक एसयूवी की टीजर तस्वीरों से ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा तेज है। हालांकि, मर्सिडीज-AMG ने अभी तक इसके नाम, पावर, बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और लॉन्च डेट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह SUV हाल ही में पेश की गई 1,153 हॉर्सपावर वाली AMG GT 4-Door से कई तकनीक साझा कर सकती है।

GT से प्रेरित होगा डिजाइन
टीजर तस्वीरों में नई इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन काफी स्पोर्टी नजर आ रहा है। इसमें ऊंचा और चौड़ा सिल्हूट, चौड़े फेंडर और आक्रामक स्टांस देखने को मिलता है। फ्रंट में LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ AMG के पारंपरिक वर्टिकल-स्लैट ग्रिल डिजाइन की झलक मिलती है। इससे साफ है कि कंपनी इसे सामान्य इलेक्ट्रिक SUV के बजाय हाई-परफॉर्मेंस मॉडल के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।

सर्कुलर LED टेललाइट्स होंगी खास
SUV के रियर हिस्से में सर्कुलर LED टेललाइट्स दिखाई गई हैं। इनमें थ्री-पॉइंटेड स्टार से प्रेरित इल्यूमिनेशन पैटर्न दिया गया है। यह डिजाइन AMG GT 4-Door से कनेक्शन दिखाता है। हालांकि, GT 4-Door के मुकाबले नई SUV में हर तरफ सिंगल राउंड टेललाइट यूनिट दी गई है।

AMG.EA प्लेटफॉर्म की उम्मीद
Mercedes-AMG के सोशल मीडिया पोस्ट में “Born in Affalterbach” का इस्तेमाल किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि नई SUV को AMG के Affalterbach मुख्यालय में इन-हाउस विकसित किया जा सकता है। इसमें AMG.EA प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है, जो 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है।

इस प्लेटफॉर्म में एक्सियल-फ्लक्स इलेक्ट्रिक मोटर्स और सिलिकॉन-एनोड बैटरी जैसी तकनीकें शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इस बैटरी तकनीक में करीब 11 मिनट की चार्जिंग से लगभग 450 किलोमीटर की रेंज जोड़ने की क्षमता हो सकती है।

क्या 1000+ HP होगी पावर?
नई SUV की सबसे बड़ी चर्चा इसकी संभावित पावर को लेकर है। हालांकि, कंपनी ने अभी पावर आउटपुट की पुष्टि नहीं की है। 1000+ हॉर्सपावर की संभावना को AMG GT 4-Door के 1,153 हॉर्सपावर आउटपुट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसलिए इसे फिलहाल संभावित आंकड़ा ही माना जाना चाहिए।

भारत लॉन्च पर क्या है अपडेट?
Mercedes-AMG ने अभी भारत लॉन्च की कोई टाइमलाइन नहीं बताई है। SUV की बैटरी क्षमता, रेंज, नाम और ग्लोबल लॉन्च डेट भी सामने नहीं आई है। इन सभी जानकारियों की पुष्टि कंपनी के आगामी आधिकारिक खुलासे के बाद ही होगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Car Tips: लॉन्ग ड्राइव का बना रहे हैं प्लान? कार लेकर निकलने से पहले जरूर करें ये 5 काम

Car Tips: लॉन्ग ड्राइव या रोड ट्रिप का मजा तभी पूरा होता है जब सफर बिना किसी परेशानी के पूरा हो। कई बार लोग जल्दबाजी में कार या बाइक की जरूरी चीजों की जांच करना भूल जाते हैं और इसका खामियाजा रास्ते में भुगतना पड़ता है। अगर आप भी दोस्तों या परिवार के साथ रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

1. टायर प्रेशर और स्टेपनी की करें जांच
सफर शुरू करने से पहले गाड़ी के सभी टायरों का एयर प्रेशर जरूर चेक करें। सही टायर प्रेशर होने से सड़क पर बेहतर ग्रिप मिलती है और माइलेज भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही स्टेपनी यानी स्पेयर टायर की स्थिति और उसमें हवा का प्रेशर भी जरूर जांच लें। गाड़ी में बेसिक टूलकिट रखना भी न भूलें, ताकि जरूरत पड़ने पर छोटी-मोटी समस्या को संभाला जा सके।

2. इंजन ऑयल और सभी फ्लूइड्स चेक करें
लंबी यात्रा पर जाने से पहले इंजन ऑयल का लेवल जरूर जांचें। अगर ऑयल का लेवल कम है या वह काफी पुराना और खराब स्थिति में है, तो यात्रा से पहले इसे बदलवा लेना बेहतर है। इसके अलावा कूलेंट, ब्रेक फ्लूइड और विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का लेवल भी चेक करें। पर्याप्त कूलेंट होने से लंबे सफर के दौरान इंजन के ओवरहीट होने का खतरा कम रहता है।

3. ब्रेक और लाइट्स को नजरअंदाज न करें
हाईवे पर वाहन की रफ्तार आमतौर पर ज्यादा होती है, इसलिए ब्रेक सिस्टम का सही स्थिति में होना बेहद जरूरी है। अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आती है, कंपन महसूस होता है या ब्रेक पैडल सामान्य से ज्यादा ढीला लगता है, तो सफर से पहले मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं।

इसके साथ ही हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और फॉग लैंप की भी जांच करें। रात में ड्राइविंग या खराब मौसम के दौरान सही लाइटिंग सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी है।

4. बैटरी और AC की जांच करें
कमजोर या पुरानी बैटरी लंबी यात्रा के दौरान परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए निकलने से पहले बैटरी की स्थिति, टर्मिनल्स और चार्जिंग सिस्टम की जांच कर लें। अगर बैटरी काफी पुरानी हो चुकी है, तो उसे बदलने पर भी विचार करें।

लंबी रोड ट्रिप में आरामदायक सफर के लिए कार का AC भी ठीक से काम करना चाहिए। यात्रा से पहले AC की कूलिंग और ब्लोअर की जांच कर लेना बेहतर रहेगा।

5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स और FASTag रखें तैयार
गाड़ी की तकनीकी जांच के साथ जरूरी दस्तावेज अपने पास रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ड्राइविंग लाइसेंस (DL), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), इंश्योरेंस और वैध PUC की ओरिजिनल या डिजिटल कॉपी जरूर रखें।

इसके अलावा FASTag में पर्याप्त बैलेंस भी चेक कर लें। इससे टोल प्लाजा पर अनावश्यक देरी से बचा जा सकता है।

इन छोटी-छोटी तैयारियों पर ध्यान देकर आप अपनी रोड ट्रिप को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त बना सकते हैं। खासकर लंबी दूरी की यात्रा से पहले वाहन की बेसिक जांच करने में कुछ मिनट जरूर दें।

(मंजू कुमारी)

 

Continue reading on the app

  Sports

क्या अब भी हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानिए पूरा गुणा-गणित

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की राहें काफी मुश्किल हैं। इंग्लैंड और नीदरलैंड से मिली हारों ने टीम को गर्त में ढकेल दिया है। इसके बावजूद संभावनाएं बनी हुई हैं। भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है, जानिए पूरा गुणा- गणित। Sun, 23 Aug 2026 17:27:13 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: 'Pakistan बना दिया..', रुबिका का जवाब सुनकर किसे लगी मिर्ची ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:13:55+00:00

Anuma Acharya Vs Radhika Khera : Rahul Gandhi के बयान पर अनुमा और राधिका में जोरदार बहस ! | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T12:16:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers