Responsive Scrollable Menu

EV Charging: टेस्ला ने ठाणे में खोला चार्जिंग स्टेशन, जानें मॉडल Y और मॉडल Y L की डिटेल

EV Charging: टेस्ला ने ठाणे के में नया डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर ली है। यहां 11kW क्षमता वाले चार AC डेस्टिनेशन चार्जर लगाए गए हैं। यह चार्जिंग स्टेशन UB पार्किंग एरिया में स्थित है, जहां टेस्ला कार मालिक शॉपिंग या डाइनिंग के दौरान अपनी कार को आसानी से चार्ज कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यहां 99.5% अपटाइम के साथ प्लग-इन, चार्ज और गो की सुविधा मिलेगी।

ठाणे में टेस्ला एक्सपीरियंस
नए चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत के साथ Tesla 12 से 19 अगस्त तक Lake Shore Thane Courtyard में अपना पहला टेस्ला एक्सपीरियंस आयोजित कर रही है। यहां विजिटर्स को वॉकअराउंड और इमर्सिव प्रोडक्ट एक्सपीरियंस के जरिए Model Y और Model Y L को करीब से देखने का मौका मिलेगा। ग्राहक टेस्ला की वेबसाइट के जरिए साइनअप कर टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकते हैं।

रेफरल एंड अर्न प्रोग्राम
टेस्ला ने भारत में अपना रेफरल एंड अर्न प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत मौजूदा टेस्ला मालिक अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नई टेस्ला खरीदने के लिए रेफर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, रेफरल के जरिए  टेस्ला को खरीद कीमत पर ₹22,000 की छूट दी जाएगी।

टेस्ला मॉडल वाई
टेस्ला मॉडल वाई रियर-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता और 2,138 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। यह SUV 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी WLTP रेंज 500 किलोमीटर तक है। भारत में Model Y की कीमत ₹50.89 लाख से शुरू होती है। कंपनी की ओर से ₹6 लाख के न्यूनतम डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस ऑफर भी उपलब्ध है, जिसकी EMI ₹39,990 प्रति माह से शुरू होती है।

टेस्ला मॉडल वाई एल
मॉडल वाई एल एक ऑल-व्हील ड्राइव फैमिली SUV है, जिसमें थ्री-रो और 6-सीटर लेआउट दिया गया है। इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम के साथ 2,539 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। इसकी WLTP रेंज 681 किलोमीटर तक है और यह 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में Model Y L की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹61.99 लाख है। इसकी EMI ₹49,900 प्रति माह से शुरू होती है, जबकि न्यूनतम डाउन पेमेंट ₹6.50 लाख रखा गया है।

भारत में टेस्ला का चार्जिंग नेटवर्क
ठाणे में नई साइट शुरू होने के बाद टेस्ला के भारत में कुल 7 चार्जिंग स्टेशन हो गए हैं। इनमें 20 सुपरचार्जर और 24 डेस्टिनेशन चार्जर शामिल हैं। नए चार्जिंग स्टेशन के जरिए कंपनी भारत में अपने चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के साथ टेस्ला मालिकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा और रोजमर्रा की चार्जिंग को आसान बनाने पर जोर दे रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Luxury SUV: मर्सिडीज-AMG ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली झलक, जानें क्या होगा खास?

Luxury SUV: मर्सिडीज-AMG इलेक्ट्रिक एसयूवी की टीजर तस्वीरों से ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा तेज है। हालांकि, मर्सिडीज-AMG ने अभी तक इसके नाम, पावर, बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और लॉन्च डेट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह SUV हाल ही में पेश की गई 1,153 हॉर्सपावर वाली AMG GT 4-Door से कई तकनीक साझा कर सकती है।

GT से प्रेरित होगा डिजाइन
टीजर तस्वीरों में नई इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन काफी स्पोर्टी नजर आ रहा है। इसमें ऊंचा और चौड़ा सिल्हूट, चौड़े फेंडर और आक्रामक स्टांस देखने को मिलता है। फ्रंट में LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ AMG के पारंपरिक वर्टिकल-स्लैट ग्रिल डिजाइन की झलक मिलती है। इससे साफ है कि कंपनी इसे सामान्य इलेक्ट्रिक SUV के बजाय हाई-परफॉर्मेंस मॉडल के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।

सर्कुलर LED टेललाइट्स होंगी खास
SUV के रियर हिस्से में सर्कुलर LED टेललाइट्स दिखाई गई हैं। इनमें थ्री-पॉइंटेड स्टार से प्रेरित इल्यूमिनेशन पैटर्न दिया गया है। यह डिजाइन AMG GT 4-Door से कनेक्शन दिखाता है। हालांकि, GT 4-Door के मुकाबले नई SUV में हर तरफ सिंगल राउंड टेललाइट यूनिट दी गई है।

AMG.EA प्लेटफॉर्म की उम्मीद
Mercedes-AMG के सोशल मीडिया पोस्ट में “Born in Affalterbach” का इस्तेमाल किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि नई SUV को AMG के Affalterbach मुख्यालय में इन-हाउस विकसित किया जा सकता है। इसमें AMG.EA प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है, जो 800-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है।

इस प्लेटफॉर्म में एक्सियल-फ्लक्स इलेक्ट्रिक मोटर्स और सिलिकॉन-एनोड बैटरी जैसी तकनीकें शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इस बैटरी तकनीक में करीब 11 मिनट की चार्जिंग से लगभग 450 किलोमीटर की रेंज जोड़ने की क्षमता हो सकती है।

क्या 1000+ HP होगी पावर?
नई SUV की सबसे बड़ी चर्चा इसकी संभावित पावर को लेकर है। हालांकि, कंपनी ने अभी पावर आउटपुट की पुष्टि नहीं की है। 1000+ हॉर्सपावर की संभावना को AMG GT 4-Door के 1,153 हॉर्सपावर आउटपुट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसलिए इसे फिलहाल संभावित आंकड़ा ही माना जाना चाहिए।

भारत लॉन्च पर क्या है अपडेट?
Mercedes-AMG ने अभी भारत लॉन्च की कोई टाइमलाइन नहीं बताई है। SUV की बैटरी क्षमता, रेंज, नाम और ग्लोबल लॉन्च डेट भी सामने नहीं आई है। इन सभी जानकारियों की पुष्टि कंपनी के आगामी आधिकारिक खुलासे के बाद ही होगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

कपिल देव से आगे निकले शुभमन गिल, कोलंबो टेस्ट में 7वां रन लेते ही कर दिया कमाल

shubman gill 3000 test runs: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गिल ने जैसे ही अपनी पारी का सातवां रन पूरा किया, वह टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए. इस मुकाम तक पहुंचते ही उन्होंने एक मामले में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया. Sun, 23 Aug 2026 17:00:42 +0530

  Videos
See all

Mahima Makwana: स्टाइलिश लुक में नजर आईं महिमा मकवाना #mahimamakwana #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:35:40+00:00

Rahul Gandhi Viral News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी Rahul Gandhi की पोस्टर क्यों वायरल? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:38:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers