रूस के मिसाइल हमले में कीव में कम से कम 16 लोगों की मौत
रूस के मिसाइल हमले में कीव में कम से कम 16 लोगों की मौतजो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में कर ली सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी, WTC में भी बने नंबर-1
Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में इतिहास रच दिया है. इस मैच की पहली पारी में फिफ्टी लगाकर जो रूट ने ऐतिहासिक कीर्तिमान बना दिया है. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के महान सचिन तेंदुलकर की महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दोबारा टीम की कमान संभाल रहे जो रूट ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा फिफ्टी की बराबरी
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ जो रूट ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 68 अर्धशतक लगाए थे. अब रूट के नाम भी 68 अर्धशतक हो गए हैं. इसी मैच में रूट सचिन को पीछे छोड़ नंबर 1 भी बन सकते हैं.
खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे, तब उन्होंने 68 अर्धशतक बनाए थे. जबकि रूट ने सिर्फ 167 मैचों में ही यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर से 33 टेस्ट मैच कम खेले हैं.
???? MOST FIFTIES IN TEST HISTORY:
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 20, 2026
Joe Root - 68* (167 Tests)
Sachin Tendulkar - 68 (200 Tests) pic.twitter.com/20SXdmOBYR
जो रूट के WTC में भी बना बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में जो रूट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जो रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दुनियाभर के सभी दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने WTC में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 42 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने अर्धशतक लगाकर हासिल कर लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation










