Responsive Scrollable Menu

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में कर ली सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी, WTC में भी बने नंबर-1

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में इतिहास रच दिया है. इस मैच की पहली पारी में फिफ्टी लगाकर जो रूट ने ऐतिहासिक कीर्तिमान बना दिया है. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के महान सचिन तेंदुलकर की महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दोबारा टीम की कमान संभाल रहे जो रूट ने एक और रिकॉर्ड बनाया है. रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर की सबसे ज्यादा फिफ्टी की बराबरी

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. इसी के साथ जो रूट ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 68 अर्धशतक लगाए थे. अब रूट के नाम भी 68 अर्धशतक हो गए हैं. इसी मैच में रूट सचिन को पीछे छोड़ नंबर 1 भी बन सकते हैं.

खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे, तब उन्होंने 68 अर्धशतक बनाए थे. जबकि रूट ने सिर्फ 167 मैचों में ही यह कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर से 33 टेस्ट मैच कम खेले हैं.

जो रूट के WTC में भी बना बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में जो रूट ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जो रूट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दुनियाभर के सभी दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने WTC में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 42 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने अर्धशतक लगाकर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 952 रनों का वो ऐतिहासिक अभिशाप, जिसने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम को टेस्ट क्रिकेट से किया दूर, जानें इनसाइड स्टोरी

Continue reading on the app

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने किया सस्पेंड

Swapna Barman faces doping suspension despite retirement: 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन प्रतिबंधित स्टेरॉयड बोल्डेनॉन के सेवन के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं. हाल में संन्यास लेने के बावजूद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी. और दोषी पाए जाने पर भविष्य में प्रतिबंध लागू होंगे. इसके साथ ही नाडा ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर हॉकी खिलाड़ी मयंक शर्मा पर चार साल तथा धाविका संजना सिंह पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया है.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेटर बनना है या सिर्फ एंटरटेनर? वर्ल्ड चैंपियन कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने दिखाया आईना

Arjuna Ranatunga on Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका को 1996 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अहम सलाह दी है. रणतुंगा का मानना है कि वैभव अभी बच्चे हैं और उन्हें कमर्शियल चमक-दमक व गैर-जरूरी दबाव से दूर रखना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि टी20 सिर्फ मनोरंजन दे सकता है, असली पहचान टेस्ट क्रिकेट की तकनीक से बनेगी. रणतुंगा ने वैभव को सचिन, द्रविड़ और गावस्कर जैसे दिग्गजों के अनुभवों से सीखने की नसीहत दी है. Thu, 20 Aug 2026 23:08:31 +0530

  Videos
See all

Breaking News : दिल्ली के बक्करवाला इलाके में एनकाउंटर, बदमाशों के पैर में लगी गोली | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T18:44:30+00:00

Vande Mataram Row:कांग्रेस के 2 छंद पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- देश विरोधी फैसला! Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T18:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers