Responsive Scrollable Menu

इंदौर की तर्ज पर भोपाल को नशा और भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी, कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को भी इंदौर की तरह अब ‘भिक्षावृत्ति मुक्त’ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में गुरुवार को भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘भिक्षावृत्ति मुक्त भोपाल अभियान’ की समीक्षा की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि इंदौर जैसा मॉडल भोपाल में लागू करेंगे। रेस्क्यू के साथ पुनर्वास पर भी जोर रहेगा।

बता दें कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जिला ड्रग डिमांड रिडक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे से प्रभावित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित करने के साथ-साथ स्कूलों और महाविद्यालयों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सूक्ष्म स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं और संबंधित अधिकारी विभिन्न संस्थाओं में आयोजित होने वाले नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होंगे। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ संकल्प दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि ड्रग्स या अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को बिना किसी भय के प्रशासन के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1933 या ncbmanas.gov.in पोर्टल के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

800 दिन के FD पर मिलेगा 8.50% रिटर्न, अब इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट

अगस्त में अब तक कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 2.75% से लेकर 8% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है।

60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक निवेश ग्राहक कर सकते हैं। नए रेट 17 अगस्त से लागू हैं। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर मिलेगा 8% से ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 800 दिन के टेन्योर पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों के किए इंटरेस्ट 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.50% है। 801 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर और 2 साल से लेकर 799 दिन तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज मिल रहा है। 501 दिन की टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
  • 60 से लेकर 90 दिन- 3.75%
  • 91 से लेकर 182 दिन- 4%
  • 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 6%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7.25%
  • 501 दिन- 7.50%
  • 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 799 दिन- 7.75%
  • 800 दिन- 8%
  • 801 दिन से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 

बैंक ने इस महीने सेविंग्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। एक लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3%, 2 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5% ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये से अधिक 15 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5.50%, 15 लाख रुपये से अधिक और एक करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.50% और 1 करोड़ रुपये से अधिक और 15 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 15 करोड़ रुपये अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 100 करोड़ रुपये तक की जमाराशि पर 8% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल : आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर समाज ने जताई आपत्ति, SP से कार्रवाई की मांग

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर किए गए एक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर और कथित आपत्तिजनक संदर्भ को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए बालोद एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर आदिवासी समाज नाराज
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि, पोस्ट में आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और संदर्भ का इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस के पोस्ट से आदिवासी समाज में नाराजगी
पोस्ट सामने आने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि, सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा और तस्वीर का इस्तेमाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

SP से शिकायत, कार्रवाई की मांग
मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बालोद एसपी से शिकायत की है। प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से आहत हुईं भावनाएं
समाज के लोगों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री से न केवल सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित पोस्ट को लेकर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।) 

Sat, 22 Aug 2026 10:28:19 +0530

  Videos
See all

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00

Sugar Price Hike: महंगी चीनी पर सरकार का बयान सुनें देशवासी! | Latest Rate | Rate TodaySUGAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers