जुलाई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5% घटी:1.20 करोड़ लोगों ने सफर किया; इंडिगो 67.4% शेयर के साथ टॉप पर, स्पाइसजेट सबसे पीछे
जुलाई में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5% घट गई है। इस दौरान कुल 1.20 करोड़ घरेलू यात्रियों ने विमान से यात्रा की। DGCA की ओर से 20 अगस्त को ये डेटा जारी किया गया। मार्केट शेयर में इंडिगो पहले, एयर इंडिया दूसरे नंबर पर इंडिगो 91.2% समय की पाबंद, स्पाइसजेट फिसड्डी
Palak Corn Recipe: खास मौकों पर झटपट बना लें पालक कॉर्न की सब्जी, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी बार-बार मांगेंगे
Palak Corn Recipe: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर घरवाले बोर हो गए हैं, तो इस बार पालक और कॉर्न का कॉम्बिनेशन ट्राई किया जा सकता है। पालक की हरी ताजगी और स्वीट कॉर्न का हल्का मीठा स्वाद मिलकर इस सब्जी को खास बना देता है। यह सब्जी लंच या डिनर में रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ परोसी जा सकती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता।
पालक कॉर्न की सब्जी उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकती है, जो खाने में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहते हैं लेकिन स्वाद के साथ समझौता नहीं करना चाहते। मसालों का सही बैलेंस और क्रीमी ग्रेवी इस सब्जी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकती है। आइए जानते हैं घर पर पालक कॉर्न की स्वादिष्ट सब्जी बनाने का आसान तरीका।
पालक कॉर्न की सब्जी के लिए सामग्री
- 2 कप ताजा पालक
- 1 कप स्वीट कॉर्न
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 टमाटर
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 2 बड़े चम्मच क्रीम या फ्रेश मलाई
- 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
पालक कॉर्न की सब्जी बनाने का तरीका
सबसे पहले तैयार करें पालक
पालक के पत्तों को अच्छी तरह साफ करके 2-3 बार पानी से धो लें, ताकि मिट्टी या गंदगी निकल जाए। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और पालक को करीब 1-2 मिनट के लिए डालें। इसके बाद पालक को तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इससे उसका रंग हरा बना रहने में मदद मिलती है। ठंडा होने के बाद पालक को पीसकर स्मूद प्यूरी तैयार कर लें।
कॉर्न को करें तैयार
अगर फ्रोजन कॉर्न इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे कुछ मिनट उबाल लें। ताजा कॉर्न है तो नरम होने तक पकाएं। इसके बाद पानी निकालकर कॉर्न अलग रख दें। कॉर्न को ज्यादा गलाने से बचें, क्योंकि हल्का क्रंच इस सब्जी का स्वाद बढ़ाता है।
ऐसे तैयार करें मसालेदार ग्रेवी
कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा डालकर चटकाएं। अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं। टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक भूनें, जब तक मसाले से तेल अलग होने न लगे।
अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार पालक प्यूरी डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें। पालक को बहुत देर तक पकाने से रंग और स्वाद प्रभावित हो सकता है।
कॉर्न और क्रीम से आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
अब इसमें तैयार स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी तय करें। करीब 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद गरम मसाला डालें। आखिर में क्रीम या फ्रेश मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम पालक कॉर्न की सब्जी को रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ी क्रीम और कॉर्न डालकर गार्निश करने से इसका लुक भी काफी आकर्षक लगेगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi











