Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 21 से 24 अगस्त के बीच मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश के आसार हैं. 21, 22 और 23 अगस्त को कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

22 अगस्त को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  23 अगस्त को तापमान 32 और 25 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसके बाद 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस दौरान वातावरण में नमी भी अधिक रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण 21 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम और नागालैंड सहित कई क्षेत्रों में भी भारी वर्षा हुई.

बिहार के इन जिलों में अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए अलग-अलग स्तर का अलर्ट जारी किया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट है. इन इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

हिमाचल में 25 अगस्त तक बारिश

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं. कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 25 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है.

राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है. जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां कम रह सकती हैं.

हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित आसपास के इलाकों में 21 से 23 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार हैं.

कई राज्यों में जारी रहेगा बारिश का असर

IMD के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

ऐसे में मौसम विभाग की स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है. खासकर भारी बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखना सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें - अरुणाचल में 60 किमी घुसे चीनी सैनिक? सरकार ने बताया सच

Continue reading on the app

बांग्लादेश के नए राष्ट्रप​ति बने फखरुल इस्लाम आलमगीर, जानें भारत के कितने करीब

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने देश की संसद, जातीय संसद में हुए राष्ट्रप​ति चुनाव में 255 वोट हासिल किए. आलमगीर ने ओली अहमद को हराया. ये दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और देश की पहली छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की अगुवाई वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार थे. उन्हें 88 वोट हासिल हुए. 

कुल 343 सदस्यों ने वोट डाले

चुनाव में संसद के कुल 343 सदस्यों ने वोट डाले. यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ASM नासिर उद्दीन की देखरेख में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तक हुआ. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के रिजल्ट सामने आए.  आलमगीर को नया राष्ट्रपति चुना गया है. यह चुनाव इसलिए खास था, क्योंकि 35 साल में पहली बार बांग्लादेशी राष्ट्रपति चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे. चुनावों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. इससे दौड़ में सिर्फ एक ही उम्मीदवार रह जाता था.

इस बार किस तरह से हुए चुनाव 

जब सत्ताधारी BNP ने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया. तभी से उनका चुना जाना तय हो गया था. इस बार यह नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिक पद भरने से कहीं अधिक है. यह एक ऐसे राजनेता को मिली मान्यता की तरह है. उन्होंने मुश्किल भरे सालों में अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाई है. इसके कारण उन्हें BNP के दायरे से बाहर भी सम्मान मिला. 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: जो रूट और लीड्स टेस्ट में 66 नंबर का गजब संयोग, WTC में रनों का रिकॉर्ड भी किया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के साथ ही जो रूट की इंग्लैंड के कप्तान के रूप में वापसी हुई. ये मुकाबला कई मायनों में खास था क्योंकि अपने होम ग्राउंड में ही वो कप्तान बनकर लौटे. Fri, 21 Aug 2026 00:56:25 +0530

  Videos
See all

Vivek Srivastava | Garjana With Rubika Liyaquat | विवेक का दिखा दोहरा चरित्ररुबिका का पारा हुआ हाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:04:17+00:00

ICICI Bank Officer Murder: गोमतीनगर में महिला बैंक अधिकारी को गोली, मचा हड़कंप! Lucknow Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers