बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने फखरुल इस्लाम आलमगीर, जानें भारत के कितने करीब
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने देश की संसद, जातीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल किए. आलमगीर ने ओली अहमद को हराया. ये दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और देश की पहली छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की अगुवाई वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार थे. उन्हें 88 वोट हासिल हुए.
कुल 343 सदस्यों ने वोट डाले
चुनाव में संसद के कुल 343 सदस्यों ने वोट डाले. यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ASM नासिर उद्दीन की देखरेख में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे (स्थानीय समय) तक हुआ. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के रिजल्ट सामने आए. आलमगीर को नया राष्ट्रपति चुना गया है. यह चुनाव इसलिए खास था, क्योंकि 35 साल में पहली बार बांग्लादेशी राष्ट्रपति चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे. चुनावों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. इससे दौड़ में सिर्फ एक ही उम्मीदवार रह जाता था.
इस बार किस तरह से हुए चुनाव
जब सत्ताधारी BNP ने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया. तभी से उनका चुना जाना तय हो गया था. इस बार यह नियुक्ति सिर्फ एक औपचारिक पद भरने से कहीं अधिक है. यह एक ऐसे राजनेता को मिली मान्यता की तरह है. उन्होंने मुश्किल भरे सालों में अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाई है. इसके कारण उन्हें BNP के दायरे से बाहर भी सम्मान मिला.
रोहित-विराट-सूर्या को 'डिस्को' करा चुके हैं मानव सुथार, ड्रिफ्ट के सामने तीनों दिग्गज कर चुके है सरेंडर!
manav suthar vs virat rohit: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले बेंगलुरु में लगे भारतीय टीम के विशेष अभ्यास कैंप में इस अनकैप्ड स्पिनर ने जो कहर बरपाया था, उसी की गूंज आज गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुनाई दे रही है. घरेलू क्रिकेट के पहले सीजन में धमाका करने के बाद मानव सुथार को इंडिया कैंप में बुलाया गया जहां कई दिग्गजो को उन्होंने अपनी गेंदो से परेशान किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








