Responsive Scrollable Menu

Health Alert: खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना खतरनाक, Metabolism सुधारने के लिए 10 Minute Walk जरूरी

अक्सर खाना खाने के बाद लोग बिस्तर पर पड़े रहते है या फिर लगातार बैठे रहते हैं। जो कि हेल्थ को लेकर एकदम ठीक नहीं है। अगर आप भोजन करने के बाद केवल 10 मिनट तक हल्की वॉक कर लेते हैं, तो भी आपके हेल्थ के लिए सोने पर सुहागा है। 
रिसर्च से पता चला है कि भोजन के बाद थोड़ी देर चलने से खाने के बाद बढ़ने वाला ग्लूकोज यानी के पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आपको बताते चलें कि, 2025 के रैंडमाइज्ड ट्रायल में भोजन के तुरंत बाद 10 मिनट की वॉक से बिना वॉक करने की तुलना में ग्लूकोज का स्तर और उसका पीक कम पाया गया है।
लेकिन, यह वजन घटाने में कारगर साबित नहीं होगा। वजन कम करने के लिए कैलोरी संतुलन, पौष्टिक खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि भी काफी जरुरी है। गौरतलब है कि भोजन के बाद 10 मिनट चलना काफी जरुरी है। यह कम मेहनत में हेल्दी वाली आदत है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।

खाने के बाद 10 मिनट चलने के फायदे

ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मदद
अगर आप भोजन के बाद लाइट वॉक करते हैं, तो मांसपेशियों को ग्लूकोज प्राप्त होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि पोस्ट-मील एक्सरसाइज का ब्लड ग्लूकोज पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

10 मिनट हैं फायदेमंद
एक अध्ययन के मुताबिक, भोजन करने के बाद 10 मिनट चलने से 2 घंटे के ग्लूकोज रिस्पॉस और ग्लूकोज पीक में कमी देखी गई है।

लंबे समय से बैठे रहने से बचाव
अगर आप भोजन के बाद लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो छोटी-छोटी एक्टिविटी ब्रेक लेना जरुरी है। वैसे यह मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए उपयोगी हो सकता है।

वजन घटाने में कैसे मदद मिल सकती है?
वॉकिंग से शारीरिक गतिविधि और ऊर्जा खर्च बढ़ता है, इसलिए यह वजन प्रबंधन की ओवरऑल स्ट्रेटजी का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, आप सोचों कि 10 मिनट चलने से वजन कम हो जाएगा, तो यह गलत है। इसलिए नियमित एक्टिविटी और संतुलित डाइट लेना काफी जरुरी है।

वॉक कैसी होनी चाहिए?
खाना खाने के बाद चाहे दोपहर हो या फिर रात को हल्की मध्यम गति से आरामदायक वॉक कर सकते हैं। शुरुआत में 10 मिनट पर्याप्त हो सकते हैं। शरीर की क्षमता के मुताबिक धीरे-धीरे अवधि बढ़ा सकते हैं।

Continue reading on the app

शिक्षक कहां से आएंगे... सुप्रीम कोर्ट ने तीन-भाषा नीति पर उठाए तीखे सवाल, CBSE से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की तीन-भाषा नीति पर सवाल उठाते हुए क्लास 6 छात्रों को राहत देने और शिक्षकों-किताबों की उपलब्धता पर रोडमैप तैयार करने को कहा।

Continue reading on the app

  Sports

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से दी मात, कप्तान सलीमा बोलीं- 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे सुधार'

Netherlands beat India Women Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने महिला हॉकी विश्व कप 2026 के पूल ई मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया. नीदरलैंड्स टीम के लिए यिब्बी यानसेन ने दूसरे और फ्रेडरिक मैटला ने 38वें मिनट में गोल दागे. भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं. कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम इस हार से सबक लेकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जोरदार वापसी करेगी. Fri, 21 Aug 2026 23:28:17 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi dharna in Delhi LIVE:'साहिल की FIR दर्ज हो...' धरने के बीच जयराम रमेश ने कह दी बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:50:27+00:00

Imran Khan News: चेक-अप के बाद इमरान खान की फिर जेल वापसी | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:50:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers