Responsive Scrollable Menu

पुणे में 21 अगस्त को होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली/पुणे। 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक 21 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जारी है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उक्त बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि इस दौरान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), डिजिटल परिवर्तन, नवाचार, साइबर सुरक्षा और सुदृढ़ एवं लचीली डिजिटल अवसंरचना जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक ऐसे समय हो रही है, जब डिजिटल तकनीक वैश्विक अर्थव्यवस्था, शासन और सामाजिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे में ब्रिक्स देशों के बीच तकनीकी सहयोग, डिजिटल क्षमताओं के आदान-प्रदान और भविष्य की डिजिटल अवसंरचना को लेकर साझा रणनीति विकसित करना बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल होगा।

‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability’ पर भारत का जोर

बैठक की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” निर्धारित की है। साथ ही ICT Track के लिए “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future” की थीम रखी गई है। इन दोनों प्राथमिकताओं के जरिए भारत ने डिजिटल क्षेत्र में ऐसे सहयोग पर जोर दिया है, जो तकनीकी नवाचार के साथ-साथ सुरक्षित, समावेशी, टिकाऊ और भविष्य की चुनौतियों के प्रति सक्षम डिजिटल व्यवस्था के निर्माण में मददगार हो।

DPI से Future Networks तक, उभरती तकनीकों पर होगी चर्चा

बैठक में Digital Public Infrastructure (DPI), Future Networks, साइबर सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है। सदस्य देश अपने अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के साथ-साथ डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए व्यावहारिक सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी विचार करेंगे।

बैठक में BRICS के सभी दस सदस्य देशों ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भारत की कोशिश इस मंच के माध्यम से न केवल ब्रिक्स देशों के बीच ICT सहयोग को मजबूत करने की है, बल्कि डिजिटल क्षेत्र में Global South के देशों के साथ अनुभव और तकनीकी क्षमताओं को साझा करने के लिए भी व्यापक सहयोग का रास्ता तैयार करने की है।

ICT सहयोग को संस्थागत रूप देने की दिशा में पहल

इस बैठक में ICT क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए कई विषयों को प्राथमिकता दी गई है। दूरसंचार विभाग BRICS Working Group for Cooperation in ICTs के तहत होने वाली चर्चाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इन चर्चाओं में BRICS Capacity Building Centres की स्थापना के प्रस्ताव, उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग और सदस्य देशों के बीच डिजिटल क्षमताओं के विकास जैसे विषय प्रमुख हैं। भारत इन पहलों के जरिए तकनीकी ज्ञान, कौशल और संस्थागत क्षमता को साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत करना चाहता है।

पिछली बैठक के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा भारत

पुणे में होने वाली यह बैठक वर्ष 2025 में ब्राजील की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान आयोजित 11वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक के परिणामों को आगे बढ़ाएगी। पिछली बैठक में ICT, Digital Public Infrastructure और वैश्विक डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

पुणे बैठक में इन्हीं प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए सहयोग के ठोस और व्यावहारिक क्षेत्रों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Digital BRICS Forum Expo का भी दौरा करेंगे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Digital BRICS Forum Expo का भी दौरा करेंगे। एक्सपो में BRICS इकोसिस्टम से जुड़ी डिजिटल तकनीकों, नवाचारों और विभिन्न तकनीकी समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक्सपो भारत की डिजिटल क्षमताओं और नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ BRICS देशों के प्रतिनिधियों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के बीच संवाद एवं ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

बैठक के समापन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक में हुई प्रमुख चर्चाओं और इसके महत्वपूर्ण परिणामों की जानकारी साझा करेंगे।

Continue reading on the app

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, पैकेट खोलते ही निकला कॉकरोच; वीडियो में बोलीं- तुकाराम मुंढे जी, आप कहां हैं?

श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन मंगाया एनर्जी ड्रिंक, पैकेट खोलते ही निकला कॉकरोच; वीडियो में बोलीं- तुकाराम मुंढे जी, आप कहां हैं?

Continue reading on the app

  Sports

Moises Henriques: 20 साल के करियर में पहला शतक, देश छोड़ते ही किया कमाल, ठोके 19 छक्के-चौके

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व ऑलराउंडर मोजेज हेनरिकेस ने पुर्तगाल क्रिकेट टीम जॉइन की और उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था. Thu, 20 Aug 2026 19:57:40 +0530

  Videos
See all

Sergio Gor Meet Omar Abdullah :Jammu And Kashmir पहुंचे US Ambassador POK पर होगा बड़ा फैैसला ?News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:42:40+00:00

Vande Mataram Controversy: बीजेपी पर इमरान मसूद का तीखा पलटवार #imranamsood #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers