Responsive Scrollable Menu

हरियाणा के हिसार कोर्ट के बाहर सनसनीखेज वारदात,गैंगेस्टर विनोद पानू की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के हिसार जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हिसार कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक गैंगवार के दौरान गैंगेस्टर विनोद पानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। हरियाणा : हिसार कोर्ट के …

The post हरियाणा के हिसार कोर्ट के बाहर सनसनीखेज वारदात,गैंगेस्टर विनोद पानू की गोली मारकर हत्या appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

Delhi Master Plan 2047: 40 लाख नए फ्लैट, 3 बड़े ट्रांजिट हब, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार...दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में बड़े ऐलान

Delhi Master Plan 2047: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को राजधानी के लिए ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ पेश किया। इस मास्टर प्लान में बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए घरों के निर्माण, पुराने आवासीय इलाकों के पुनर्विकास, मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने जैसी कई अहम योजनाएं शामिल हैं। सरकार का खास फोकस किफायती आवास उपलब्ध कराने पर रहेगा।

2047 तक 3.2 करोड़ आबादी का अनुमान

दिल्ली की मौजूदा आबादी करीब 2.40 करोड़ आंकी गई है। आने वाले वर्षों में आबादी बढ़ने के साथ आवास, सड़क, मेट्रो, स्कूल और अन्य शहरी सुविधाओं की मांग भी बढ़ेगी। मास्टर प्लान में 2047 तक दिल्ली की आबादी करीब 3.2 करोड़ होने के अनुमान को ध्यान में रखते हुए भविष्य की जरूरतों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने की योजना बनाई गई है।

40 लाख नए फ्लैट बनाने का लक्ष्य  

मास्टर प्लान के तहत दिल्ली में करीब 40 लाख नए फ्लैट बनाए जाने की योजना है। इनमें बड़ी संख्या में किफायती घर शामिल होंगे, ताकि बढ़ती आबादी और आवास की मांग को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही 50 साल से अधिक पुराने और जर्जर फ्लैटों का बड़े पैमाने पर रीडेवलपमेंट और रेनोवेशन किया जाएगा।

520 वर्ग किमी कृषि भूमि के बेहतर इस्तेमाल पर जोर

दिल्ली में कृषि भूमि करीब 520 वर्ग किलोमीटर तक सीमित है। ऐसे में मास्टर प्लान का जोर नए इलाकों में अनियंत्रित विस्तार के बजाय उपलब्ध जमीन के बेहतर और अधिक प्रभावी इस्तेमाल पर रहेगा। कम भूमि में अधिक लोगों के लिए आवास और जरूरी शहरी सुविधाएं विकसित करने की रणनीति अपनाई जाएगी।

यमुना खादर में नियंत्रित विकास

यमुना के आसपास करीब 180 किलोमीटर का खादर क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण, पर्यावरण और जल संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मास्टर प्लान में इस क्षेत्र में नियंत्रित विकास पर जोर दिया गया है, ताकि नदी के प्राकृतिक क्षेत्र पर अनावश्यक निर्माण का दबाव न बढ़े और पर्यावरणीय संतुलन कायम रहे।

416 से बढ़कर 695 किलोमीटर होगा मेट्रो नेटवर्क

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए मेट्रो नेटवर्क का भी बड़ा विस्तार प्रस्तावित है। मौजूदा करीब 416 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाकर 695 किलोमीटर तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

6 नए RRTS रूट की तैयारी

मेट्रो के साथ-साथ RRTS नेटवर्क के विस्तार पर भी ध्यान दिया गया है। फिलहाल एक RRTS लाइन चालू है, जबकि छह नई लाइनों के लिए समझौते और योजना प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इससे दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक आवागमन के विकल्प बढ़ेंगे।

तीन बड़े ट्रांजिट हब विकसित होंगे

मास्टर प्लान में सराय काले खां, आनंद विहार और कश्मीरी गेट को बड़े ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। इन केंद्रों पर मेट्रो, बस और अन्य परिवहन साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है।

सिंगल विंडो से निर्माण मंजूरियों में तेजी

निर्माण और विकास परियोजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों से मंजूरी लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम पर भी जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य आवेदन और अप्रूवल प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित करना है, जिससे परियोजनाओं को मंजूरी मिलने में लगने वाला समय कम हो सके।  

कुल मिलाकर, दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का लक्ष्य बढ़ती आबादी के अनुरूप आवास, परिवहन और शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार करते हुए उपलब्ध भूमि का बेहतर इस्तेमाल और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है। 

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल : आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर समाज ने जताई आपत्ति, SP से कार्रवाई की मांग

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर किए गए एक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर और कथित आपत्तिजनक संदर्भ को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए बालोद एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर आदिवासी समाज नाराज
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक पोस्ट को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि, पोस्ट में आदिवासी मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी और संदर्भ का इस्तेमाल किया गया है।

कांग्रेस के पोस्ट से आदिवासी समाज में नाराजगी
पोस्ट सामने आने के बाद आदिवासी समाज के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि, सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा और तस्वीर का इस्तेमाल समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

SP से शिकायत, कार्रवाई की मांग
मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने बालोद एसपी से शिकायत की है। प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पोस्ट से आहत हुईं भावनाएं
समाज के लोगों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री से न केवल सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित पोस्ट को लेकर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।) 

Sat, 22 Aug 2026 10:28:19 +0530

  Videos
See all

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00

Sugar Price Hike: महंगी चीनी पर सरकार का बयान सुनें देशवासी! | Latest Rate | Rate TodaySUGAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers