Responsive Scrollable Menu

Stock Market Updates: सात दिन की गिरावट टूटी, Sensex 628 अंक चढ़ा, Nifty भी 24,231 पर बंद

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 20 अगस्त को तेज बढ़त के साथ बंद हुआ. NSE का बेंचमार्क Nifty50 इंडेक्स लगातार सात दिन की गिरावट को तोड़ने में कामयाब रहा, वहीं Sensex ग्लोबल मार्केट्स की तेजी के बीच 701 अंक तक उछला. Sensex 628 अंक बढ़कर 77,537.72 पर बंद हुआ, जबकि Nifty50 इंडेक्स 154 अंक यानी 0.64% चढ़कर 24,231.85 पर पहुंच गया.

एशियाई बाजारों में भी तेजी

अमेरिकी बाजारों में रातभर आई तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा. जापान का Nikkei 1.5% चढ़ा, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24% बढ़ा, हॉन्ग कॉन्ग का Hang Seng 0.8% ऊपर गया और दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 5.89% उछला. 

यह भी पढ़ें- मजबूत मार्जिन, पर कैश की कमी, Tempsens Instruments India IPO में क्या है खास?

Sensex में इन शेयरों का दबदबा

घरेलू बाजार में HDFC Bank, ICICI Bank, Bharti Airtel, Reliance Industries, Eternal, Axis Bank और Larsen & Toubro Sensex के टॉप मूवर्स रहे, जिन्होंने मिलकर सेंसेक्स की बढ़त में 320 अंक से ज़्यादा का योगदान दिया.

सभी सेक्टर्स में दिखी खरीदारी

खरीदारी व्यापक स्तर पर देखी गई, NSE द्वारा बनाए गए सभी बड़े सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें Nifty Media इंडेक्स 2.13% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा. निफ्टी रिएलिटी (Nifty Realty), प्राइवेट बैंक (Private Bank), फार्मा (Pharma), मेटल (Metal), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables), IT, FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेस (Financial Services) और बैंक इंडेक्स भी 0.3% से 1.4% के बीच बढ़े. ब्रॉडर मार्केट्स में भी खरीदारी का रुझान दिखा, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.41% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.7% बढ़ा.

Shiprocket में Goldman Sachs की एंट्री से उछाल

इंडिविजुअल शेयरों में Shiprocket 9.4% तक उछलकर सेशन के 155.69 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, इसकी वजह रही ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म Goldman Sachs का बल्क डील के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना. NSE के बल्क डील डेटा के मुताबिक, Goldman Sachs ने बुधवार, 19 अगस्त के कारोबारी सत्र में अपनी इकाई Goldman Sachs India Equity Portfolio के ज़रिए 40,24,040 यानी 40 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयर खरीदे.

Aditya Birla Capital का गोल्ड लोन में कदम

Aditya Birla Capital 3.6% तक चढ़ा, कंपनी ने बताया कि उसने गोल्ड लोन बिज़नेस में कदम रखा है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी के NBFC बिज़नेस ने गोल्ड लोन बिजनेस में एंट्री की है, जो उसके सिक्योर्ड लेंडिंग पोर्टफोलियो का रणनीतिक विस्तार है.

Strides Pharma में USFDA क्लीयरेंस से तेजी

Strides Pharma 10% उछला, इसकी वजह रही अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) का बेंगलुरु फैसिलिटी में अपनी जांच पूरी करना. रेगुलेटरी फाइलिंग में Strides ने बताया कि उसकी बेंगलुरु स्थित फ्लैगशिप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को USFDA से एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिली है, जो फैसिलिटी में हुई जांच के सफलतापूर्वक बंद होने का संकेत है.

Eternal रहा Nifty50 का टॉप गेनर

Eternal Nifty50 इंडेक्स में टॉप गेनर रहा, स्टॉक 2.5% बढ़कर 328 रुपये पर बंद हुआ. Shriram Finance, Kotak Mahindra Bank, ITC, Bajaj Finance, Axis Bank, Bajaj Auto, Cipla, Ultratech Cement और JSW Steel भी 1% से 2% के बीच बढ़े.

इन शेयरों में रही गिरावट

दूसरी तरफ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products), Hindalco, इंडिगो (IndiGo), HCL Technologies, Nestle India, Tata Motors PV, टाटा स्टिल (Tata Steel) और Asian Paints Nifty50 इंडेक्स में टॉप लूज़र्स रहे. कुल मिलाकर मार्केट ब्रेडथ पॉजिटिव रहा, NSE पर 2,108 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 1,405 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 558 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के ऊपर

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

Kasuri Methi Meaning : कसूरी मेथी में 'कसूरी' शब्द का मतलब क्या है? कैसे तैयार होती है, हैरान कर देंगे फायदे

Meaning of Kasuri Word in Kasuri Methi : घर पर कोई भी पनीर बनानी हो या फिर मलाई कोफ्ता, दाल हो या कढ़ी, मखमली दाल मखनी हो या तड़के वाली पीली दाल, मिस्सी रोटी या नान सभी में जब तक कसूरी मेथी ना डाली जाए, स्वाद अधूरा सा लगता है. उत्तर भारतीय और मुगलई व्यंजनों में स्वाद-खुशबू बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी का इस्तेमाल खूब किया जाता है. पूरे साल इसका इस्तेमाल होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि कसूरी मेथी में 'कसूरी' शब्द का मतलब क्या है? कसूरी मेथी क्या होती है? क्या कसूरी मेथी सिर्फ मेथी के पत्तों को सुखाकर बनती है? कसूरी मेथी और मेथी में क्या अंतर है? ये कुछ सवाल हैं जो कभी ना कभी आपके मन में जरूर आए होंगे. आइये आज जानते हैं कि कसूरी मेथी में 'कसूरी' शब्द का मतलब क्या है.

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?

नीरज चोपड़ा मात्र 9 सेंटीमीटर के अंतर से लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे। हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने यहां एक बार फिर बाजी मारी। Sat, 22 Aug 2026 06:30:16 +0530

  Videos
See all

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक वायरल | #urfijaved #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:47:16+00:00

Car Catches Fire: दिल्ली में चलती कार बनी आग का गोला | Delhi | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T01:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers