Responsive Scrollable Menu

Gonda School News: बुर्का पहनाकर छात्राओं से कराया डांस, जांच में खुली स्कूल की पोल! UP News

Gonda School News: बुर्का पहनाकर छात्राओं से कराया डांस, जांच में खुली स्कूल की पोल! UP News  #GondaNews #Gonda #UPNews #UttarPradeshNews #SchoolNews #BreakingNews #News18 #IndependenceDay #BurqaControversy   Gonda News: गोंडा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर डांस कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। NEWS18 पर खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और स्कूल की जांच कराई। जांच के दौरान स्कूल बिना मान्यता के संचालित होता मिला, जिसके बाद प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बुर्का पहनाकर डांस कराने का वीडियो/मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttar pradesh weather news, vinod tawde up strategy, tughlakabad voter form submission, okhla voter forms, tejashwi yadav lok bhavan march, congress cwc meeting, abhishek banerjee pa sumit roy, graham stains murder case, dhar bhojshala dispute, neet ug 2026 paper leak, rjd protest patna news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

चीन को मात देने की रणनीति: भारत-जापान ने बढ़ाया इंडो-पैसिफिक रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा पर किया बड़ा समझौता

India Japan defence cooperation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में अपने जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों ने समुद्री रक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को हमेशा खुला और स्वतंत्र बना रहना चाहिए, जिसे कई जानकार चीन की दबंगई भरी नीतियों को लेकर एक अप्रत्यक्ष संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं।

इसके अलावा वैश्विक तनाव के मौजूदा माहौल में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े आकलन साझा करने पर भी विचार-विमर्श किया।

राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी ने यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध जताया, जो नौवहन की स्वतंत्रता और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता हो। संयुक्त बयान के मुताबिक, "दोनों मंत्री समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से परिचालन सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए।"

बयान में आगे कहा गया, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए जापान द्वारा हाल ही में किए गए ढांचागत बदलावों का स्वागत किया, और उम्मीद जताई कि जापान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और व्यापक विश्व में शांति व स्थिरता के लिए और अधिक योगदान देगा। उन्होंने खासतौर पर दोनों देशों के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद जताई।"

समुद्री सुरक्षा सहयोग पर हुआ समझौता ज्ञापन
अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइज़ुमी ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर भी हस्ताक्षर किए, जो भारत और जापान के बीच समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक ढांचा प्रदान करेगा। इस सहयोग का विशेष फोकस भारतीय नौसेना और जापान की मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच के संबंधों पर होगा।

संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देश सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) और मानवीय सहायता व आपदा राहत (HADR) अभियानों में भी अपने सहयोग को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

बयान में कहा गया, "दोनों मंत्रियों ने यह पुष्टि की कि नौसैनिक जहाजों और यूनिटों की आपसी यात्राओं, संयुक्त अभ्यासों, कार्मिकों और विषय विशेषज्ञों (SME) के आदान-प्रदान, तथा बंदरगाहों के इस्तेमाल, रखरखाव व मरम्मत सुविधाओं सहित रसद सहायता के जरिए समुद्री संचार मार्गों (Sea Lines of Communications) की सुरक्षा के लिए दोनों पक्षों के बीच समन्वय को मजबूत किया जाएगा।"

संयुक्त नौसैनिक जहाज निर्माण पहल
भारत और जापान नौसैनिक जहाज निर्माण और डिजाइन में एक संयुक्त विकास पहल की संभावना भी तलाशेंगे, जिसमें "जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल दोनों देशों की संबंधित नीतियों के अनुरूप किया जाएगा।"

राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइज़ुमी के मुताबिक, भारत और जापान रक्षा जहाज निर्माण में एक-दूसरे की ताकत का भी इस्तेमाल करेंगे, साथ ही "मेक इन इंडिया" पहल के तहत भारत की उत्पादन क्षमताओं के जापान द्वारा इस्तेमाल को लेकर चर्चाओं को भी आगे बढ़ाएंगे।

'धर्म गार्जियन' और 'JAIMEX' अभ्यास के विस्तार पर सहमति
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय और जापानी थल सेनाओं के बीच होने वाले 'धर्म गार्जियन' अभ्यास तथा भारत-जापान समुद्री अभ्यास "JAIMEX" के विस्तार की संभावनाओं का भी स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय और जापानी वायुसेनाओं के बीच होने वाले 'वीर गार्जियन 26' अभ्यास में समन्वय का भी स्वागत किया।

संयुक्त बयान में कहा गया, "दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाने के मद्देनजर, दोनों मंत्री अपनी-अपनी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और भारत के एकीकृत थियेटर कमांड की स्थापना के बाद उनके साथ सहयोग आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।"

UNICORN रक्षा उपकरण हस्तांतरण परियोजना
राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइज़ुमी ने शिपबोर्न UNICORN इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस एंटीना सिस्टम को लेकर भी चर्चा की। यह भारत और जापान के बीच पहली रक्षा उपकरण हस्तांतरण परियोजना है, और दोनों नेताओं ने कहा है कि दोनों देश इस पर मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध बने हुए हैं।

बयान में कहा गया, "रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अन्य परियोजनाओं को साकार करने की दिशा में, दोनों मंत्री दोनों देशों की संबंधित सेनाओं के बीच परिचालन आवश्यकताओं से जुड़ी चर्चाओं को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए।"

बयान में यह भी कहा गया, "दोनों मंत्रियों ने अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में DRDO और ATLA के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। दोनों मंत्रियों ने एक रक्षा उद्योग मंच (Defence Industry Forum) आयोजित करने के अपने इरादे की भी पुष्टि की।"

Continue reading on the app

  Sports

Moises Henriques: 20 साल के करियर में पहला शतक, देश छोड़ते ही किया कमाल, ठोके 19 छक्के-चौके

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व ऑलराउंडर मोजेज हेनरिकेस ने पुर्तगाल क्रिकेट टीम जॉइन की और उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था. Thu, 20 Aug 2026 19:57:40 +0530

  Videos
See all

70 साल के बुजुर्ग ने खाया घास-भूसा #maharajganj #upnews #mahishasur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:15:03+00:00

Sahil Joshi | जब कांग्रेस प्रवक्ता बोले मैं डिबेट छोड़ दूंगा #dangal #shorts #congress #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T15:17:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers