Google AI Plus Free: छात्रों की मौज! 1 साल फ्री मिलेगा AI Plus सब्सक्रिप्शन, 400GB स्टोरेज समेत मिलेंगे ये फायदे
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी Google AI Plus सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री दे रही है। इस ऑफर के तहत छात्रों को पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI-powered फीचर्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के साथ अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
Google ने Gemini ऐप में एक नया Student Hub भी पेश किया है, जहां छात्रों को पढ़ाई से जुड़े कई AI टूल्स एक ही जगह मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस ऑफर को कैसे क्लेम किया जा सकता है और Google AI Plus में क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
ऐसे क्लेम करें Google AI Plus का फ्री ऑफर
कॉलेज स्टूडेंट्स इस ऑफर को क्लेम करने के लिए Google One Plans पर जाकर अपने Google अकाउंट से साइन इन कर सकते हैं। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में जाकर “Get student offer” विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद “Continue” पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और स्टूडेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री मिल जाएगा।
हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है। फ्री अवधि खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट को कैंसल करना होगा। अगर आप इसे कैंसल नहीं करते हैं, तो एक साल पूरा होने के बाद आपके अकाउंट से ₹399 चार्ज किए जा सकते हैं।
Google AI Plus में मिलेंगे ये फायदे
Google AI Plus के साथ छात्रों को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। इनमें 400GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है, जिसे Google Drive, Google Photos और Gmail में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा Gemini में बिना Google AI प्लान वाले यूजर्स की तुलना में 2 गुना ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट मिलेगी। छात्रों को Google के AI Creative Studio में भी ज्यादा एक्सेस मिलेगा, जहां सिनेमैटिक सीन और स्टोरी तैयार की जा सकती हैं। साथ ही Search में Nano Banana फीचर्स का ज्यादा एक्सेस मिलेगा। यूजर्स Gmail के अंदर भी सीधे Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Nokia 125 4G 2nd Edition: 2.4-इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, देखें फीचर्स
Gemini Notebook में भी मिलेंगे ज्यादा AI फीचर्स
Google AI Plus के साथ Gemini Notebook में रिसर्च से जुड़े अतिरिक्त टूल्स का एक्सेस भी मिलेगा। इनमें Audio Overviews, Video Overviews और Quizzes जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो पढ़ाई और किसी विषय को समझने में छात्रों की मदद कर सकते हैं।
Gemini में आया नया Student Hub
Google ने Gemini ऐप में एक नया Student Hub भी पेश किया है। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए Gemini के स्टडी फीचर्स को एक ही जगह उपलब्ध कराना है। Student Hub की मदद से छात्र स्टडी नोटबुक बना सकते हैं, फ्लैशकार्ड तैयार कर सकते हैं और प्रैक्टिस क्विज दे सकते हैं। Google का कहना है कि आने वाले समय में इस हब में और भी नए लर्निंग टूल्स जोड़े जाएंगे।
सुनीधि चौहान को इस सुपरस्टार से रहा एकतरफा प्यार, अमिताभ ने रखी दिल की बात, BIG B के जवाब से शरमा गईं सिंगर
KBC 18: सिंगर सुनीधि चौहान जल्द ही अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगी. शो के प्रोमो में उन्होंने महानायक के सामने अपने दिल की बात रखते हुए बताया कि कौन उनके पहले क्रश थे. सुनीधि की यह बात सुनकर बिग बी भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते नजर आए, जिसके बाद सिंगर शरमाती हुई दिखाई दीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







