Responsive Scrollable Menu

सुनीधि चौहान को इस सुपरस्टार से रहा एकतरफा प्यार, अमिताभ ने रखी दिल की बात, BIG B के जवाब से शरमा गईं सिंगर

KBC 18: सिंगर सुनीधि चौहान जल्द ही अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगी. शो के प्रोमो में उन्होंने महानायक के सामने अपने दिल की बात रखते हुए बताया कि कौन उनके पहले क्रश थे. सुनीधि की यह बात सुनकर बिग बी भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते नजर आए, जिसके बाद सिंगर शरमाती हुई दिखाई दीं.

Continue reading on the app

BYD सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट लॉन्च:फुल चार्ज में 520km की रेंज, ₹41.90 लाख कीमत; हुंडई आयोनिक 5 से मुकाबला

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट 'डायनेमिक' लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज में 520 किलोमीटर चलती है। इस नए बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। कार का साथ पैकेज में 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। सीलायन 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5, किया EV6 और बीएमडब्ल्यू iX1 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से है। कंपनी भारत में अब तक इस एसयूवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। एक्सटीरियर: 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलेंगे लुक के मामले में सीलियन 7 डायनेमिक का एक्सटीरियर काफी हद तक इसके प्रीमियम वैरिएंट्स जैसा ही स्पोर्टी और कूपे स्टाइल SUV वाला है। इंटीरियर: 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले सिलियन 7 के केबिन की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड पर हीटेड ग्रिप्स और ऑडियो फंक्शन के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ADAS के कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर नॉब, ड्राइव और टेरेन मोड के लिए बटन और दो कपहोल्डर मिलते हैं। इस SUV कार में रोटेटेबल 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और सनशेड के साथ पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें हीटिंग और वेंटिलेशन फंक्शन वाली फ्रंट सीटें दी गई है, जो मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल भी हैं। इसके अलावा सीलायन 7 में 50W वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सीलायन 7 फुल चार्ज में 567km की रेंज देगी सीलायन 7 प्रीमियम और परफॉरमेंस वैरिएंट में अवेलेबल है। दोनों वैरिएंट में 82.5kWh LFP बैटरी पैक दिया गया है। प्रीमियम वैरिएंट रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में आता है, जो 313hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका परफॉरमेंस वैरिएंट ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आता है, जो 530hp की पावर और 690Nm का टॉर्क जनरेट करता है। BYD का दावा है कि सीलायन 7 का प्रीमियम वैरिएंट 6.7 सेंकेड और परफॉरमेंस वर्जन 4.5 सेंकेड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में इसका प्रीमियम वैरिएंट 567km और परफॉरमेंस वर्जन 542km की रेंज देगा। सेफ्टी फीचर: एडास के साथ 11 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा सेफ्टी के लिए इसमें 11 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ADAS सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें रियर कोलिजन वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टला, सीरीज शुरू होने से दो हफ्ते पहले कहानी फिर उलझ गई

India tour of Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि अगले महीने की शुरुआत में होने वाला भारत का दौरा एक बार फिर टल सकता है. तमीम की माने तो इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई और बीसीबी के बीच अभी बातचीत चल रही है. Fri, 21 Aug 2026 07:03:38 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Vande Mataram | Jharkhand | Imran Khan | Lucknow Murder | JPSC | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:40:57+00:00

सुबह की बड़ी खबरें | Jantar Mantar Protest | JPSC Protest | Imran Khan News | Lucknow Double Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T01:44:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers