Responsive Scrollable Menu

जबलपुर पुलिस ने 11 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को दबोचा, टपरी के नीचे कर रहे थे खरीदार का इंतजार

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने देर रात अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 11 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वारीघाट स्टेशन के पास दबिश दी गई। यहां पर दो तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर छुपे हुए थे। इसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

ट्रेन से लाए थे मादक पदार्थ

मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 26 साल के मनीष कोरी निवासी गोरखपुर और 52 साल के मदन विश्वकर्मा निवासी पटना को गिरफ्तार किया है। इनके पास 11 किलो अवैध गांजा था। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि दोनों गोंदिया से आने वाली ट्रेन के जरिए मादक पदार्थ की इस खेप को जबलपुर लेकर पहुंचे थे।

खरीदार का कर रहे थे इंतजार

जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तब दोनों आरोपी बारिश से बचने के लिए ग्वारीघाट स्टेशन के पास एक टपरी के नीचे खड़े हुए थे। यह दोनों यहां पर किसी खरीदार का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिस समय इन्हें पकड़ा गया तब खरीदार मौके पर नहीं पहुंचा था।

चल रही है पूछताछ

इस मामले में ग्वारीघाट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। यह गांजा कहां से लाया गया है शहर में इसे किसे सप्लाई किया जा रहा था। यह सारी जानकारी निकाल कर पूरे नेटवर्क की तलाश करने की कोशिश की जा रही है।

Continue reading on the app

स्पेन ने तोड़ा वॉ-पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड, दर्ज की क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल जीत

Most win in international cricket: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत या पाकिस्तान नहीं, बल्कि स्पेन इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है, उन्होंने रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है.

Continue reading on the app

  Sports

Moises Henriques: 20 साल के करियर में पहला शतक, देश छोड़ते ही किया कमाल, ठोके 19 छक्के-चौके

ऑस्ट्रेलिया को छोड़ने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व ऑलराउंडर मोजेज हेनरिकेस ने पुर्तगाल क्रिकेट टीम जॉइन की और उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था. Thu, 20 Aug 2026 19:57:40 +0530

  Videos
See all

Sergio Gor Meet Omar Abdullah :Jammu And Kashmir पहुंचे US Ambassador POK पर होगा बड़ा फैैसला ?News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:42:40+00:00

Vande Mataram Controversy: बीजेपी पर इमरान मसूद का तीखा पलटवार #imranamsood #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T14:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers