Responsive Scrollable Menu

अगर आपका बच्चा 5 या 15 साल का है, तो 30 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा लें Aadhaar, जानें कैसे बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

अगर आपके घर में 5 या 15 साल के बच्चे हैं, तो उनका आधार बायोमेट्रिक तुरंत अपडेट करा लें। 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट फ्री है। इसके बाद इस सेवा के लिए तय शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। बायोमेट्रिक अपडेट से एडमिशन, परीक्षा और स्कॉलरशिप एप्लीकेशन के दौरान अपनी पहचान वेरिफ़ाई करने में मदद मिलेगी।

दरअसल, 5 साल से छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन रिकॉर्ड नहीं किए जाते हैं, जिसके चलते भारत सरकार बच्चों के दो बार बायोमेट्रिक अपडेट कराती है। पहली बार 5 साल की उम्र में है और दूसरी बार जब वह 15 साल का हो जाता है। UIDAI के नियमों के अनुसार उसका बायोमेट्रिक अपडेट (उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों का स्कैन और नई फोटो) कराना अनिवार्य होता है। ये आधार माता-पिता की डिटेल्स या आधार से लिंक होते हैं।

​जरूरी दस्तावेज: आधार केंद्र जाते समय बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता-पिता दोनों के आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखना जरूरी है।

अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया: आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइनों से बचने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पहले ही बुक किया जा सकता है। इसके बाद तय तारीख और समय पर बच्चे को केंद्र ले जाकर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।

गौरतलब है कि यूआईडीएआई ने 1 अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए 7-15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमबीयू शुल्क माफ कर दिया था। 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमबीयू अभी भी निःशुल्क है। इसलिए तकनीकी रूप से 30 सितंबर 2026 तक 5-17 वर्ष की आयु के बीच एमबीयू निःशुल्क है। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार पंजीकरण में जनसांख्यिकीय जानकारी और फोटो एकत्र की जाती है। उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली जैसी बायोमेट्रिक्स उस उम्र में एकत्र नहीं की जाती हैं क्योंकि ये बायोमेट्रिक्स अभी विकसित हो रही होती हैं। 5 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर और फिर 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर एमबीयू आवश्यक है। एमबीयू न होने से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने, नीट, जीईई, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण कराने आदि के दौरान प्रमाणीकरण में कठिनाइयां आ सकती हैं।

आधार अपॉइंटमेंट ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • बच्चों के ब्लू आधार को अपडेट कराने के लिए सबसे पहले uidai.gov.in या appointments.uidai.gov.in पर जाएं और ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना शहर या जिले का Aadhaar Seva Kendra ( ASK) चुनें और Proceed to Book Appointment पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और फिर फोन पर आने वाले OTP से लॉगइन कर लें।
  • अब Update Aadhar को चुकर बच्चे की जरूरी डिटेल्स भरें। तारीख और टाइम स्लॉट को चुन लें।
  • डिटेल्स एक बार क्रॉस चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और अपॉइंटमेंट स्लिप को सेव कर ले या प्रिंट निकाल कर रख लें।

Continue reading on the app

डबरा रेलवे स्टेशन से 22 साल से फरार 5 हजार रुपये का इनामी वारंटी गिरफ्तार, नकली नोट के मामले में था फरार

डबरा नकली नोट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को डबरा सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 22 साल से फरार था। उसे डबरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, ग्वालियर जिले में फरार और इनामी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 19 अगस्त को डबरा सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट के मामले में फरार अरविंद जाट डबरा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद पिता स्वर्गीय बहादुर सिंह जाट, निवासी ग्राम चुरली, थाना पिछोर, जिला ग्वालियर बताया।

2004 में पकड़ा गया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, अरविंद वर्ष 2004 में नकली नोट के मामले में पकड़ा गया था। करीब एक साल जेल में रहने के बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद वह फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में रहने लगा और लंबे समय तक न्यायालय में पेश नहीं हुआ।

आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था। वहीं वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब डबरा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में की गई।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सचिन से बेहतर बल्लेबाज थे विराट कोहली, डिविलियर्स की ये बात कितनी सही कितनी गलत जानिए यहां

एबी डिविलियर्स ने सचिन तेंदुलकर से बेहतर टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली को बता दिया. खासतौर पर विदेशी सरजमीं पर उन्होंने विराट को बेहतर बताया. आंकड़ों से जानिए क्या है सच? Thu, 20 Aug 2026 18:29:40 +0530

  Videos
See all

Varanasi Death Case : वाराणसी के रोहनिया की लापता छात्रा का मिला शव, आरोपी प्रेमी फरार | Crime | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:14:15+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: Vande Mataram पर सियासत का नया बंटवारा! | Sonia Gandhi | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T13:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers