100 रुपये से कम का शेयर अब 150 रुपये के पार, गोल्डमैन सैक्स ने खरीदे हैं 40 लाख से ज्यादा शेयर
शिपरॉकेट के शेयर 2 दिन के भीतर 97 रुपये से बढ़कर 150 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। गोल्डमैन सैक्स ने बुधवार को कंपनी के 40 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। शिपरॉकेट के शेयर बुधवार को बाजार में लिस्ट हुए हैं।
Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है. प्रदोष का व्रत देवो के देव महादेव को बेहद प्रिय होता है. हर महीने में दो प्रदोष के व्रत रखे जाते हैं. त्रयोदशी तिथि पर ही प्रदोष व्रत रखा जाता है. श्रावण माह के प्रदोष व्रत बेहद खास माने जाते हैं क्योंकि यह महीना भी शिव जी को समर्पित होता है. सावन के प्रदोष व्रत में महादेव की शास्त्र विधि से पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन के सभी कष्ट और संकट समाप्त हो जाते हैं. जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है. इस साल सावन का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, इसकी सही तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है. आइए जानते हैं सही तारीख और शुभ मुहूर्त.
कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगी. त्रयोदशी तिथि का समापन 26 अगस्त को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर होगा. ऐसे में 25 अगस्त 2026 को मंगलवार के दिन सावन का दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा. मंगलवार के दिन पड़ने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. भौम यानी कि मंगल.
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक तुला समेत इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
भौम प्रदोष व्रत का प्रदोष काल मुहूर्त
साल 2026 सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त मंगलवार को रखा जाएगा. इस दिन सुबह की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक रहेगा. अमृत काल दोपहर 03:48 मिनट से शाम 05:33 मिनट तक रहेगा. आप सुबह की पूजा इन मुहूर्त में कर सकते हैं. प्रदोष व्रत के दिन आपको प्रदोष काल के मुहूर्त में पूजा जरूर करनी चाहिए, तभी व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है. प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 51 मिनट से रात 09:04 मिनट तक रहेगा.
सावन भौम प्रदोष व्रत पर बन रहा दुर्लभ संयोग
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त मंगलवार को रखा जा रहा है. इस शुभ दिन पर आयुष्मान और सौभाग्य योग का महासंयोग बन रहा है. इन योगों में पूजा करने से पूजा का कई गुना फल प्राप्त होता है. इसके साथ ही आयु में भी वृद्धि होती है. जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है.
सावन भौम प्रदोष व्रत की पूजन विधि
इस दिन आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना है और व्रत संकल्प लेना है. इसके बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मंदिर जाकर भगवान शिव का सुबह रुद्राभिषेक करें. उनका पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है. इसके बाद शिव जी को बेलपत्र, तुलसी पत्र और शमी पत्र चढ़ाएं. शिव जी का चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें. उन्हें फलों और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. पूजा के बाद श्रद्धा भक्ति से आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं. प्रदोष व्रत के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं, शिव चालीसा, शिव स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं और भौम प्रदोष व्रत की कथा जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए. शाम को प्रदोष काल में दोबारा विधि से पूजन करें. व्रत का पारण करने से पहले ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.
भौम प्रदोष व्रत पर न करें ये गलती
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास का प्रदोष व्रत बेहद खास होता है. इस व्रत के दौरान कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, वरना व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है.
- भौम प्रदोष व्रत के दिन घर में कलेश करने से बचें.
- क्रोध और गुस्सा भूलकर न करें.
- इस दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें.
- लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन करने से बचें.
- बाल और नाखून न काटें.
- बड़ों का अपमान न करें.
- ब्रह्मचर्य का पालन करें.
भौम प्रदोष व्रत का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत बेहद खास होता है. यदि ये सावन के महीने में हो तो इसे बेहद खास माना जाता है. सावन के भौम प्रदोष का व्रत रखने से महादेव के साथ हनुमान जी की भी कृपा मिलती है. इसके दिन पूजा करने से मंगल ग्रह भी आशीर्वाद देते हैं. धन और कर्ज से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाता है. कुंडली के मंगल दोष से राहत मिलती है.
ये भी पढ़ें- Shani Nakshatra Gochar: आज शनि का नक्षत्र गोचर हुआ, 3 राशियों को शनिदेव देंगे कष्ट, जानें उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation







