Responsive Scrollable Menu

गोविंदा के मैनेजर बोले- सुनीता ने तमाशा क्यों किया:तलाक केस वापस ही लेना था तो कोर्ट क्यों गईं; परिवार का नुकसान हुआ

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने नाराजगी जताई है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मैनेजर ने सुनीता के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब केस वापस ही लेना था, तो कोर्ट जाकर तमाशा क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के अंदरूनी मामलों को आपस में बैठकर भी सुलझाया जा सकता था। बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली। 'जब केस वापस लेना था, तो कोर्ट जाने की जरूरत क्या थी' गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, "अदालत जाने की कोई जरूरत नहीं थी। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बात करके सुलझ सकती हैं। जब आज याचिका वापस ही लेनी थी, तो फिर केस किया ही क्यों था? मुझे इस बात का बहुत दुख है कि बिना वजह हम सब तमाशा बन गए।" 'दो साल से मीडिया में छवि खराब हुई' मैनेजर ने बताया कि दोनों के बीच का विवाद पिछले लगभग डेढ़ से दो साल से मीडिया में चल रहा था। इससे गोविंदा और उनके परिवार की साख को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हर शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच मतभेद होते हैं, यह आम बात है। लेकिन जब मामला कोर्ट और मीडिया तक पहुंच जाता है, तो बात सार्वजनिक हो जाती है। इस पूरे मामले में तमाशा बनने से आसानी से बचा जा सकता था। सुनीता ने गोविंदा से तलाक का केस वापस लिया गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है। बुधवार को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट में देखा गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने बताया कि अब सब ठीक है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी ने सुनीता और उनके बेटे से सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ? जिस पर बेटे यशवर्धन आहूजा ने कहा, "कुछ नहीं हुआ। जाने दीजिए।" यश अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए। वहीं, कार में बैठने से पहले सुनीता ने इरिटेट होकर कहा, "बर्थडे मनाने गए थे" और इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं, यह खबर पिछले साल अगस्त के महीने में सामने आई थी, जब हॉटरफ्लाई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें.. हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग कमबैक फिल्म रूपा की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया। इस पर सुनीता ने कहा था, “गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए।” सुनीता आहूजा ने गोविंदा साथ दिखीं एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए। इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया। पत्नी के बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे वहीं, पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे। गोविंदा ने चेतावनी देकर कहा था कि उन्हें हद में रहना चाहिए। साथ ही एक्टर ने को-स्टार का बचाव भी किया और कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। गोविंदा ने कहा था, जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। और जब अपना काम आप कर रही थीं, फिर चाहे वो कुकिंग शो (लाफ्टर शेफ) हो या लॉकअप हो, टीना (बेटी) से कहकर मुझे उसमें बुलवाया, मेरी सेवाएं लीं। खैर वो तो आपका हक है, लेकिन जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं बदनाम हो जाऊं, या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस न हो। वहीं, गोविंदा ने को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर का बचाव करते हुए कहा था, कोई गरीब परिवार के लोग अगर फिल्म में आए हैं, तो उन्हें इस तरह बदनाम या लज्जित न कीजिए कि वो भाग जाएं। आप में क्षमता है, ताकत है, इज्जत, दौलत, शोहरत, सब दिया है ऊपर वाले ने। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास ये नहीं है आप उसे जलील करें। ये आप पर शोभा नहीं देता। बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं- गोविंदा गोविंदा ने अपने वीडियो में यह भी कहा था कि मैं ये भी कहना चाहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर को मनाइए कि अगर लोग आपसे प्रेरित हो गए तो आप कहां आइना देखेंगी। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे, तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे। ये ठीक नहीं है। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आपसे उम्मीद नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। सुनीता ने कहा था, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’ सुनीता ने कहा था- गोविंदा के कई अफेयर्स रहे सुनीता आहूजा हाल ही में शो ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट बनी थीं। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “प्यार में आपको हर चीज सहन करने में सक्षम होना चाहिए। चीची (गोविंदा) के जवानी में कई अफेयर्स रहे हैं। तब मैंने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब नहीं करूंगी।” 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ। गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’:गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता भड़कीं, बोलीं- क्या घटिया स्टैंडर्ड है गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। दरअसल, सोमवार को जब एक पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा कि गोविंदा सर भी देखे गए कोमल मैम के साथ, फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ? पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Hyundai Car Price Hike: फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी कारों की कीमत, जानें कितना महंगा होगा मॉडल

Hyundai Car Price Hike: फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी कारों की कीमत, जानें कितना महंगा होगा मॉडल

Continue reading on the app

  Sports

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत की विदेशी पिचों पर बल्लेबाजी की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में भारत की 165 रन की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर अपनी राय रखी है। डिविलियर्स का मानना है कि तेंदुलकर ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का रास्ता बनाया, लेकिन कोहली ने उस स्तर को और ऊंचा किया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा कि सचिन तेंदुलकर पहले भारतीय बल्लेबाज थे जिन्होंने तेज और सीम वाली विदेशी पिचों पर सफल होने का भरोसा दिखाया। उनके मुताबिक विराट कोहली ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विदेश में भारतीय बल्लेबाजी की उम्मीदों को नई ऊंचाई दी।

हालांकि आंकड़ों की बात करें तो विदेशी टेस्ट में तेंदुलकर का रिकॉर्ड अब भी कोहली से बेहतर है। तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट मैचों में कुल 15,921 रन बनाए, जिसमें 8,705 रन भारत के बाहर आए। वह विदेशी टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दूसरी ओर, मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 9,230 रन बनाए। इनमें 66 विदेशी टेस्ट मैचों में उनके नाम 4,774 रन हैं।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी तेंदुलकर का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। इन चार देशों में उन्होंने 63 टेस्ट में 5,387 रन बनाए और उनका औसत 51.30 रहा। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाए। कोहली ने इन देशों में 46 टेस्ट में 3,661 रन बनाए और उनका औसत 42.08 रहा। उनके नाम 12 शतक और 14 अर्धशतक हैं।

इसके बावजूद डिविलियर्स की बात सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि कोहली के दौर में भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर जीत को लेकर सोच ही बदल दी। टीम ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों पर चुनौती देने का आत्मविश्वास दिखाया और बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ी।

बता दें कि डिविलियर्स और विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लंबे समय तक साथ खेले हैं। इसी वजह से वह कोहली के खेल और तैयारी को करीब से देख चुके हैं। डिविलियर्स का कहना है कि अब केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज भी तेंदुलकर और कोहली की बनाई राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

हालांकि डिविलियर्स ने केएल राहुल के विदेशी प्रदर्शन को लेकर एक अहम सुधार की जरूरत बताई है। उन्होंने राहुल की तकनीक और भारतीय टीम में उनकी उपयोगिता की तारीफ की, लेकिन कहा कि विदेश में उनका औसत करीब 34 रन है और उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है।

डिविलियर्स के मुताबिक राहुल को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद उसे बड़ी पारी में बदलना होगा। उनके लिए सिर्फ शतक बनाना काफी नहीं होगा, बल्कि 150 से 180 रन जैसी बड़ी पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना जरूरी होगा। उनका कहना है कि नई गेंद के खिलाफ जल्दी आउट होने का खतरा हमेशा रहता है, इसलिए एक बार जमने के बाद राहुल को अपनी पारी को ज्यादा बड़ा बनाना होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से शुरू हुई विदेशी परिस्थितियों में सफल होने की परंपरा विराट कोहली के दौर में और मजबूत हुई। अब टीम के सामने चुनौती यही है कि नई पीढ़ी के बल्लेबाज इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए विदेशों में लगातार बड़ी पारियां खेलें और भारतीय टीम के मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखें हैं।
Thu, 20 Aug 2026 21:36:00 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat | Vivek Srivastava को Vande Mataram से क्यों ऐतराज ? | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:08:28+00:00

Mahabahas: वंदे मातरम् का गान... क्यों मचा घमासान? | Congress | Amit Shah | BJP | Vandemataram #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T16:07:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers